Home Kurukshetra News स्वच्छता समाज और राष्ट्र की प्रगति का है आधार :- सीईओ सुरेश राविश

स्वच्छता समाज और राष्ट्र की प्रगति का है आधार :- सीईओ सुरेश राविश

by ND HINDUSTAN
0 comment

सीएम नायब सिंह सैनी की अगुवाई में हर क्षेत्र में विकास की राह पर है हरियाणा :-अशोक गुर्जर

ढांड में अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न प्रतिनिधियों, समाजसेवियों के साथ मिलकर चलाया सफाई अभियान

एनडी हिन्दुस्तान

ढांड। जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश व भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न प्रतिनिधियों, समाजसेवियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत ड्रेन व अन्य मुख्य केंद्रों पर सफाई की गई। दोनों ने स्वयं इस सफाई अभियान में विभिन्न जगह की सफाई में योगदान दिया। सीईओ सुरेश राविश ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि हमें स्वच्छता की इस मुहिम में शामिल होना है और अपने घर, गली, चौराहों को साफ-सुथरा बनाना है। सफाई का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। स्वच्छता न केवल हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करती है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार भी है। स्वच्छ वातावरण में स्वच्छ मस्तिष्क और स्वस्थ शरीर का विकास होता है। उन्होंने दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों में डस्टबीन रखने के लिए भी कहा, ताकि कूड़े कचरे का प्रबंधन सही से हो।

          इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में हरियाणा हर क्षेत्र में विकास की राह पर है। सीएम द्वारा जहां प्रदेश के विकास को लेकर हर रोज नई-नई योजनाएं लागू करवाई जा रही हैं। वहीं युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए मैराथन जैसे अभियान चलाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सामाजिक स्वच्छता पर भी जोर दिए हुए हैं। अब उन्होंने हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान शुरू किया है। जिसमें पूरे हरियाणा में साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारी स्वयं इस अभियान में शामिल होकर मुख्यमंत्री की मुहीम को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी क्षेत्र में ढांड क्षेत्र में यह सफाई अभियान चलाया गया है।

           उन्होंने कहा कि सफाई केवल सरकार व प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, यह जिम्मेदारी हम सबकी है। हमारा लक्ष्य है कि हर गांव और शहर साफ-सुथरा और सुंदर हो। हमें सभी सड़कें, गलियां, सार्वजनिक स्थल, स्कूल, अस्पताल और शौचालयों की सफाई पर विशेष ध्यान देना है। गंदगी होने पर हमें गीला व सूखा कचरा को अलग-अलग डस्टबीन में डालें। सफाई से न केवल बीमारियां कम होती है, बल्कि हमारे शहर और गांव सुंदर और आकर्षक बनते हैं। यह तभी सफल हो सकता है, जब हर नागरिक जिम्मेदारी समझकर सहयोग करें। इस मौके पर नगर पालिका चीका चेयरपर्सन रेखा रानी, महेंद्र सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य, ग्राम सचिव व ग्रामीण मौजूद रहे।

चुनावी वायदा पूरा कर मुख्यमंत्री ने दिया महिलाओं को तोहफा-भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 24 घंटे जनसेवा में जुटे हैं। विधानसत्र के व्यस्त सत्र के अगले ही दिन उन्होंने कैबिनेट की बैठक बुलाई और केवल एक ही एजेंडा रखा गया। जिसमें भाजपा द्वारा चुनाव में किए गए महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का बड़ा फैसला कैबिनेट में लिया गया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पूरे प्रदेश की महिला शक्ति को एक बड़ा तोहफा दिया है और आगामी 25 सितंबर से प्रदेश की पात्र महिलाओं को योजना के तहत 2100 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र की अधिकतर घोषणाओं को पूरा किया है। इस घोषणा के पूरा होने से पूरे प्रदेश में महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री के इस फैसले से उनका आभारी है।

पहली फाइल से जुड़ा इनपुट:-

एडीसी दीपक बाबू लाल करवा के दौरे से संबंधित समाचार में यह इनपुट लेने का कष्ट करें।

इस अवसर पर नगर परिषद अधिकारियों में कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार, कार्यकारी अभियंता सुशील कुमार, सचिव भानू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?