Home Ambala News हिसार में 11 केवी लाईन के संपर्क में आने से तीन लोगों की मृत्यु के मामले में एक कनिष्ठ अभियंता को किया गया निलंबित – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हिसार में 11 केवी लाईन के संपर्क में आने से तीन लोगों की मृत्यु के मामले में एक कनिष्ठ अभियंता को किया गया निलंबित – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को उचित मुआवजा देने के आदेश किए जारी – अनिल विज

इस मामले में समिति कर रही जांच, जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट की जाएगी प्रस्तुत – विज

श्री विज ने हिसार में 11 केवी की लाइन के संपर्क में आने से तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया

निचले स्तर पर स्थापित सबस्टेशनों का फलोर लेवल को किया जाएगा ऊंचा, आदेश जारी – विज

यात्रियों की सुविधा के लिए मेरे द्वारा लगातार परिवहन विभाग की सेवाओं की जा रही निगरानी- विज

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला/चंडीगढ़ ।हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज हिसार में 11 केवी की बिजली लाइन के संपर्क में आने से तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है। श्री विज ने बताया कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को उचित मुआवजा देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं तथा इस गंभीर मामले को देखते हुए एक कनिष्ठ अभियंता, पंजाब सिंह को निलंबित भी कर दिया गया है।

इस मामले में समिति कर रही जांच, जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट की जाएगी प्रस्तुत – विज

इस संबंध में अधिक जानकारी के तहत विज ने हिसार में 11 केवी की बिजली की लाइन के संपर्क में आने से तीन लोगों की जान जाने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इस गंभीर मामले के अंतर्गत एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया गया है तथा अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा, इस मामले में निदेशक संचालन और निदेशक परियोजना की एक समिति जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आपरेशन सब डिवीजन, सेक्टर -1/4, डीएचबीवीएन, हिसार के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 33 केवी सब-स्टेशन, सेक्टर 1/4, हिसार से निकलने वाले 11 केवी एमजी क्लब फीडर के टूटे हुए कंडक्टर के कारण दर्शन अकादमी स्कूल, मिर्जापुर रोड हिसार के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण घातक दुर्घटना गत दिवस लगभग 11.00 बजे घटित हुई। इस घटना में तीन निजी व्यक्ति शामिल थे, जिनकी दुर्भाग्यवश टूटे हुए कंडक्टर के संपर्क में आने के कारण जान चली गई है। विज ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त लोगों को तुरंत हिसार के सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में तीन निजी व्यक्तियों में जान गंवाने वालों में श्री बंटी पुत्र श्री लीला राम (26 वर्ष), श्री राज कुमार पुत्र श्री सूरज मल (31 वर्ष) और श्री अमित पुत्र श्री राजीव (15 वर्ष) शामिल है।  

निचले स्तर पर स्थापित सबस्टेशनों का फलोर लेवल को किया जाएगा ऊंचा – विज

विज ने बताया कि हिसार के कुछ सब-स्टेशन पानी में डूब गए हैं। उन्होंने कहा कि अगली बरसातों से पहले-पहले ऐसे सभी सब-स्टेशनों का अध्ययन करवाया जाएगा, कि किस-किस सबस्टेशन में पानी आता है। ऐसे सभी सबस्टेशनों का फलोर लेवल को ऊंचा किया जाएगा ताकि सबस्टेशन में पानी न आ सके। श्री विज ने बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा अधिकारियों को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं क्योंकि सबस्टेशन में पानी आने से सबस्टेशन खराब हो सकता है और बिजली बाधित हो सकती है।

अत्याधिक बरसात के बावजूद परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को दी जा रही परिवहन सेवाएं- विज  

वहीं, परिवहन विभाग के बरसात के दौरान कार्य-प्रणाली के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि परिवहन विभाग लगातार कार्य कर रहा है हालांकि दिक्कत आ रही है लेकिन मेरे द्वारा तथा विभाग के स्तर पर परिवहन सेवाओं के संबंध में लगातार निगरानी की जा रही है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?