एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के आदेशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा शाहबाद मारकंडा मंदिर में रेस्क्यू किए गए 35 बच्चों को राशन वितरित किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने कहा कि शाहबाद मारकंडा नदी में बाढ़ की स्थिति में खंड शाहबाद में आस-पास के 35 बच्चों को शाहबाद मारकंडा मंदिर में रेस्क्यू किया गया। इन बच्चों को महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाडी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर व टीम के सदस्यों द्वारा स्कूली शिक्षा प्रदान की गई और राशन का भी वितरण किया गया। यह कार्य निरंतर किया जाएगा जब तक बाढ़ की स्थिति ठीक नहीं होती। इन सभी विद्यार्थियों को बाढ़ की स्थिति के प्रति जागरूक किया गया और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।