कहा, अपराधियों के पीछे के लोगों को भी किया जाए गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के गृह जिले में इस प्रकार की घटनाएं, लगा रही सीएम पर प्रश्नचिन्ह
अशोक अरोड़ा ने बढ रहे अपराधों के चलते आईजी से की फोन पर बात
एसपी कुरुक्षेत्र से की मुलाकात
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा है कि आज कुरुक्षेत्र में अपराधी बेखौफ हो रहे हैं। पिछले पांच दिनों के अंतराल में तीन बड़ी अपराधिक घटना घटित हुई है। पहले अनाज मंडी में गोली चली, गत दिवस डिवाईन सैंटर पर अमित अरोड़ा एडवोकेट पर हमला किया गया और आज चेतन्या आईलेट्स सैंटर पर गोलियों की बौछार अपराधी कर के भाग गए। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यहां कानून नाम की कोई चीज नही है। अपराधी बेखौफ घुम रहे हैं। वे चेतन्य आईलेट्स सैंटर पर गोलियां चलने के बाद सैंटर पर पहुंचे व संचालकों से बातचीत कर पूरी जानकारी ली। इस दौरान बढते अपराध के चलते अशोक अरोड़ा ने आईजी सीआईडी से फोन पर बात की व मामले को सुलझाने के लिए कहा। वहीं इससे पूर्व अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल से मुलाकात की।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि पहले दूसरे प्रदेशों व जिलों के लोग कुरुक्षेत्र में आकर बसना पसंद करते थे क्योंकि यह पूरी तरह से शांत क्षेत्र था। लेकिन अब लगातार हो रही इस प्रकार की अपराधिक घटनाओं के बाद कुरुक्षेत्र के लोगों में भय पैदा हो गया है। लोगों में डर पैदा हो रहा है लेकिन सरकार कुछ भी करने में नाकाम साबित हो रही है। अरोड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र जिला से विधायक हैं लेकिन बावजूद इसके ऐसी घटनाओं का होना मुख्यमंत्री पर प्रश्न चिह्न खड़े कर रहा है। यूं तो मुख्यमंत्री कहते थे कि अपराधी प्रदेश छोड़ दें लेकिन अपराध पहले से कई गुणा ज्यादा बढ गया है। मुख्यमंत्री को चाहिए इस मामले में सख्ती दिखानी चाहिए
विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि सत्ता के नशे में अपराधियों को शरण व शह दी जा रही है। वे लोग सोचते हैं कि इनका कुछ बिगडऩे वाला नही है। जो लोग इस प्रकार कर रहे हैं, ऐसे लोगों को राजनीति छोड़ कर कुरुक्षेत्र में शांति बनाए रखने के बारे में सोचना चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि उन्होने अधिकारियों से बात की है जो अपराध कर रहे हैं, इनके पीछे कौन लोग हैं, उनको पकड़ा जाए। यदि ये लोग इस प्रकार के कार्य करते रहेंगें तो ये हरियाणा प्रदेश व कुरुक्षेत्र में कोई रहना पसंद नही करेगा। आज प्रदेश का व्यापारी व लोग भय के माहौल में हैं। अरोड़ा ने कहा कि इस मामले में पुलिस को इच्छाशक्ति के साथ काम करना चाहिए व ऐसे अपराधियों को पकडऩा चाहिए।
फोटो परिचय
कुरुक्षेत्र। घटनास्थल आईलेट्स सैंटर पर पहुंचे विधायक अरोड़ा।