Home Kurukshetra News सडक़ों के सुधारीकरण व नवीनीकरण पर है प्रशासन का फोकस- डीसी

सडक़ों के सुधारीकरण व नवीनीकरण पर है प्रशासन का फोकस- डीसी

by ND HINDUSTAN
0 comment

डीसी पार्थ गुुप्ता ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
वीसी में डीसी ने मुख्यमंत्री को जिलें की सडक़ों की स्थिति से कराया अवगत

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। यमुनानगर जिला में निकल रहे राष्ट्रीय व राज्य मार्ग के साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सडक़ों का सुधारीकरण व नवीनीकरण जल्द किया जाएगा। सम्बंधित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को बरसात के दौरान जहां कहीं भी सडक़ को नुकसान हुआ है उसे तुरंत ठीक करने के आदेश दिए जा रहे हैं। यह जानकारी डीसी पार्थ गुप्ता ने दी।
डीसी शनिवार को जिला सचिवालय सभागार में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा सडक़ों के सुधार कार्य बारे ली गई वीडियो कॉन्फ्रेंस में डीसी ने यमुनानगर जिला की सडक़ों की स्थिति से अवगत कराया और आश्वास्त किया कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की अनुपालना प्रभावी रूप से की जाएगी।
डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़ें), हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, मार्केटिंग बोर्ड, शहरी स्थानीय निकाय, पंचायत विभाग, जिला परिषद के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी सडक़ें गड्ढा मुक्त हों और राहगीरों को कोई परेशानी न आए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सडक़ों की स्थिति सही सुनिश्चित हो इसके लिए विभागीय स्तर पर सजगता बरती जाए। सडक़ों के सुधारीकरण व नवीनीकरण के दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर फोकस रखें और सेंपलिंग भी समयानुसार कराई जाए। उन्होंने कहा कि सडक़ों की हालत दुरुस्त रहे इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जहां कहीं भी सम्बंधित सडक़ों में सुधार की जरूरत है वहां क्वालिटी का ध्यान रखते हुए कारपेटिंग करवाई जाए।
डीसी ने बताया कि आमजन को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन सजग है और पूरी सक्रियता से निर्धारित अवधि में सडक़ों को दुरूस्त कराने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सडक़ो के सौंदर्यीकरण पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां कहीं भी विकास कार्यों में अतिक्रमण मिलता है तो उसे हटाकर विकास कार्य पूरे किए जाएं।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, अंडर ट्रेनिंग आईएएस सुमन यादव, नगराधीश पीयूष गुप्ता, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग पुनित मित्तल, कार्यकारी अभियंता नगर निगम विकास धीमान, एनएचआई से एमएस सांगवान, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग विजय गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?