Home haryana रोहतक में नमो वन का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन

रोहतक में नमो वन का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन

by ND HINDUSTAN
0 comment

स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत बनाने की ओर अग्रसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – जगत प्रकाश नड्डा


रोहतक वासियों के साथ मिलकर 10 हजार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर रोहतक शहर के सेक्टर 2 में मियावाकी पद्धति से तैयार किए जा रहे नमो वन का उद्घाटन पौधरोपण के साथ किया। नमो वन के शुभारंभ अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की गरिमामयी उपस्थिति रही।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर रोहतक वासियों संग नमो वन में करीब 10 हजार पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। नमो वन में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के साथ बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पौधरोपण करते हुए पर्यावरण प्रेमियों से केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने सीधा संवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छ पर्यावरण में स्वस्थ जीवन की विचारधारा के साथ देश को विकसित भारत की ओर ले जाने में अग्रसर हैं, ऐसे में हम सभी का ये दायित्व बनता है कि उनकी इस सकारात्मक सोच को सार्थक करने में सभी अपनी भूमिका निभाएं।
उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया कि वे घर की जिम्मेदारी जिस प्रकार पूरी लगन से निभा रही हैं ठीक उसी अनुरूप वे स्वयं तथा अपने परिजनों को भी पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनाने में आगे आएं और अधिक से अधिक पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण प्रहरी बनें। हजारों की संख्या में नमो वन में पौधरोपण करने आई महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आश्वस्त किया कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत बनाने की दिशा में जो कदम बढ़ाए जा रहे हैं उसमें रोहतक की महिलाओं सहित उनके परिजनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री ने नमो वन में पौधे रोपित करने के लिए पहुंचे लोगों का, विशेषकर महिलाओं व बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संतुलित पर्यावरण बनाते हुए हम स्वस्थ जीवन की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। पौधरोपण के दौरान उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पौधरोपण करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

नमो वन के उद्घाटन अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, नगर निगम के मेयर राम अवतार वाल्मीकि, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के.मकरंद पांडुरंग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक पंकज, उपायुक्त सचिन गुप्ता, नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, जिला  परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, शमशेर खरक, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, रेणु डाबला, राजकुमार कपूर, राजकमल, सहगल, रमेश भाटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?