आयुष विवि द्वारा फतेहपुर गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र, 23 सितंबर। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान एवं अस्पताल द्वारा 10वें आयुर्वेद दिवस पर गांव फतेहपुर में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने शिरकत की। शिविर का शुभारंभ त्रिवेणी रोपण के साथ हुआ। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुधा ने कहा कि आयुर्वेदिक जीवनशैली को अपनाकर लोग लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से नशे की बुरी आदतों को छोड़ने और प्राकृतिक जीवन पद्धति अपनाने की अपील की। आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में 175 से अधिक रोगियों की जांच कर परामर्श दिया गया और निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके अलावा 12 नशा मुक्ति रोगियों को विशेष परामर्श और औषधियां भी उपलब्ध करवाई गईं। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने शिविर में सहयोग के लिए गांव की सरपंच प्रियंका देवी, समाजसेवी मनदीप चौधरी, बलकार सिंह, सुल्तान सिंह, पृथ्वी सिंह, योगीराज और देवराज का आभार जताया। इस शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर मलिक, डॉ. दीपक सांगवान, डॉ. रुचिका भोला, डॉ. प्रीती गहलावत, डॉ. अंशुल नरुला और डॉ. दिव्या गोयल सहित नर्सिंग ऑफिसर हरप्रीत, फार्मासिस्ट संदीप बूरा व अभिषेक रोहिल्ला ने अपनी सेवाएं दीं।