राजकुमार को मिला मुख्यमंत्री श्रम रत्न पुरस्कार
एनडी हिन्दुस्तान
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह में श्रमिकों को मुख्यमंत्री श्रम पुरस्कारों से नवाजते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। साथ ही श्रमिकों के हित में उठाए जा रहे सराहनीय कदमों में सहभागी बने रहे औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों को भी प्रोत्साहित किया।
मुख्यमंत्री ने सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्रम रत्न पुरस्कार के तहत दो लाख रुपये की राशि यमुनानगर जिला के गांव आरियांवाला निवासी राजकुमार को प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा, हरियाणा श्रम भूषण पुरस्कार के तहत एक-एक लाख रुपये की राशि पूजा वर्मा व गांव गढ़ी बंजारा निवासी जसविंदर कुमार को प्रदान की गई।
हरियाणा श्रम वीरांगना पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये की राशि यमुनानगर निवासी चंद्रकांता को दी गई। इसी प्रकार, हरियाणा श्रम वीर पुरस्कार के तहत 51-51 हजार रुपये की राशि पानीपत जिला के समालखा निवासी रवित दुहन, गोरखपुर कोहली निवासी धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, साउथ दिल्ली जैतपुर निवासी विजय कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ के गांव दुंद्रा कटरी निवासी जोगेश्वर प्रसाद साहू, कुरुक्षेत्र निवासी अवतार सिंह, गुरजीत सिंह, हिसार निवासी कर्मबीर, कपिल सैनी, पानीपत निवासी सागर, नरेश चन्द्र, सोनीपत निवासी सुमित, रोहतक निवासी चिराग, झज्जर जिला के गांव झांसवा निवासी अमित कुमार, गांव जमालपुर निवासी कुलदीप, रेवाड़ी जिला के गांव लिलोढ़ निवासी जय प्रकाश, अंबाला निवासी संदीप कुमार को प्रदान की गई।