Home Karnal news  देश और समाज हित में बलिदान देने वाले सिख गुरूओं के आदर्शों पर चलें आमजन: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

 देश और समाज हित में बलिदान देने वाले सिख गुरूओं के आदर्शों पर चलें आमजन: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

समाज में एकता के साथ आगे बढ़ें, देश तोड़ने वालों से रहना होगा सावधान: केंद्रीय मंत्री

करनाल की कालिदास रंगशाला मे आयोजित सिख सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। 
करनाल की कालिदास रंगशाला में रविवार को सिख सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें देश व समाज हित में बलिदान देने वाले सिख गुरूओं के आदर्शों पर चलना चाहिए। समाज में एकता के साथ आगे बढऩा चाहिए और देश तोडऩे वालों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में सौंपे गए मांग पत्र पर कमेटी बनाकर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को महान क्रांतिकारी भगत सिंह जयंती की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि 1699 में गुरू गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की और सिखों ने मुगलों के दमन के खिलाफ तलवार उठाई। उन्होंने धर्म की रक्षा का बीड़ा उठाया। मुगलों को कमजोर किया। अलग-अलग लड़ाईयां लड़ी। इसके बाद अंग्रेज भारत आए। अंग्रेजों से लड़ाईयां लड़ी गई तो लाखों सिखों ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए सिखों ने अनेक लड़ाईयां लड़ी।

हरियाणा सरकार ने अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने में सफलता हासिल की

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि  हरियाणा सरकार ने सिख गुरूओं के प्रकाशोत्सव को मनाया।  एचएसजीपीसी की लड़ाई लड़ी और अलग कमेटी बनाने में सफलता मिली। ग्यारह साल के कार्यकाल में हरियाणा सरकार ने सिख समाज से जुड़ी अनेक मांगों को पूरा किया। हाल ही में हरियाणा सरकार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीडि़त परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। विधानसभा में इसकी घोषणा की गई। पीडि़त परिवारों को आपसी सहमति से एक सदस्य का नाम सरकार को भेजना होगा। सरकार योग्यता के अनुसार उन्हें नौकरी देगी।

 गुरूओं ने धर्म और संस्कृति बचाने के लिए लड़ाई लड़ी: विधानसभा अध्यक्ष
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि सिख एक बहादुर कौम है। फख्र है  कि गुरूओं ने धर्म और संस्कृति बचाने के लिए लड़ाई लड़ी और कुर्बानियां दीं, इन्हें सारी दुनिया मानती है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए वीर बाल दिवस पर छुट्टी, गुरू नानक देव जी, गुरू गोबिंद सिंह जी और गुरू तेग बहादुर जी की जयंती मनाने का काम किया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की सोच है कि गुरूओं की शिक्षाएं, उनके आदर्श समाज में फैलें। उन्होंने इन आदर्शों को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को सिख सम्मेलन की बधाई दी।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने संत-महापुरुषों की जयंती मनाने की शुरूआत की:  जगमोहन आनंद
करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि 1984 के पीडि़तों को सरकारी नौकरी दिए जाने की घोषणा करने के बाद सिख समाज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया। संत-महापुरुषों के विचार जन-जन तक पहुंचे, ऐसी सोच केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की है। तभी उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए संत-महापुरुष विचार प्रचार-प्रसार योजना की शुरूआत की। आज इस योजना के अंतर्गत महापुरुषों और  गुरूओं की जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने ऐसी विचारधारा के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया और कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को सिख सम्मेलन की बधाई दी।

त्रिलोचन सिंह ने 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा
भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह ने 15 सूत्री मांगपत्र केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरू गोबिंद सिंह ने सनातन धर्म बचाने के लिए शहादत दी। सिखों ने समय-समय पर धर्म की रक्षा और समाज की रक्षा के लिए शहादत दी लेकिन 1980 में एक पार्टी ने दरार पैदा करने का काम किया। 1984 में इसी पार्टी ने आप्रेशन ब्लू स्टार चलाकर गुरू घर को खंडित किया। 1984 में सरे आम सिखों के कत्लेआम हुए। वहीं भाजपा ने इन बंद पड़ी फाइलों को खोला और 1984 के दंगों के आरोपियों को सजा दिलवाई। 1984 में जान गंवाने वालों के पीडि़तों को नौकरी देने का काम किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से गुहार लगाई कि जो मांग पत्र उन्होंने सौंपा है, उस पर जल्द विचार करके मांगों को पूरा किया जाए।

इस मौके पर बलजीत सिंह दादूवाल ने भी विचार रखे। इस दौरान विधायक रामकुमार कश्यप, भगवानदास कबीरपंथी, विधायक योगेंद्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, भाजपा नेता बृज गुप्ता, ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह, केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, गुलाब सिंह मूनक, भूपेंद्र सिंह असंध, बाबा शीशा सिंह डाचर, जतिंद्र सिंह गोविंदगढ़, शिंद्र सिंह, कर्मपाल सिंह, गुरलाल सिंह, प्रभजोत सिंह सिधू, बाबा जोगा सिंह, बाबा गुलाब सिंह, पार्षद हरजीत सिंह लाडी, मनिंद्र सिंह संटी, अशोक खुराना, नीतू मान  व अन्य मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?