Home haryana बाल महोत्सव में विद्यार्थियों की प्रतिभा को डीसी ने सराहा

बाल महोत्सव में विद्यार्थियों की प्रतिभा को डीसी ने सराहा

by ND HINDUSTAN
0 comment

30 अक्टूबर तक होने वाले बाल महोत्सव में आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं का डीसी अभिषेक मीणा ने किया अवलोकन

एनडी हिन्दुस्तान
रेवाड़ी।
डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन रेवाड़ी में आयोजित किए जा रहे बाल महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
  डीसी ने कहा कि बाल महोत्सव जैसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभाओं को और अधिक निखार रहे हैं। शिक्षकों और अभिभावकों को ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए। यह समय बच्चों के लिए अपार संभावनाओं से भरा होता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ अपनी रुचि के अनुरूप प्रतियोगिताओं में जरूर भाग लेना चाहिए। इससे आत्मविश्वास बढऩे के साथ नई ऊर्जा का संचार भी होता है। इस दौरान डीसी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे विद्यार्थियों की सराहना भी की।
  इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन 30 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला के 150 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?