डीसी ने 18 अक्टूबर को कैथल की सभी तहसील और उप तहसीलों को खुला रखने के दिए आदेश
ंएनडी हिन्दुस्तान
कैथल। डीसी प्रीति ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के आदेशानुसार कैथल जिले में पहली बार धनतेरस के पावन पर्व पर छुट्टी के दिन भी सभी तहसील और उप तहसील खुली रहेंगी। इस दिन लोग अपने प्लॉटों की रजिस्ट्री करवा सकेंगे। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
डीसी प्रीति शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में हरियाणा सरकार के एक साल के गौरवमयी वर्ष पूरा होने को लेकर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत प्लॉट अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किए हैं। साथ ही उन्होंने मंच से पूरे प्रदेश में धनतेरस के पावन पर्व पर छुट्टी होने के बावजूद तहसील और उप तहसील कार्यालय को कार्य दिवस की तरह खोलने की घोषणा की, ताकि धनतेरस पर लोग शुभ कार्य में अपने जमीन की रजिस्ट्री भी करवा सके। इसके साथ ही नागरिक रजिस्ट्री करवाने को लेकर मौके पर ही अपायटमेंट ले सकेंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत और परेशानी ना आए। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नागरिकों को धनतेरस की छुट्टी पर रजिस्ट्री करवाने का अवसर देने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों को सरकार की इस घोषणा का अधिक से अधिक संख्या में फायदा उठाना चाहिए।