Home haryana म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप हरियाणा : एक साल घणा कमाल-11 साल, तरक्की बेमिसाल

म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप हरियाणा : एक साल घणा कमाल-11 साल, तरक्की बेमिसाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

गांव-गांव, शहर-शहर विकास को दी रफ़्तार : लक्ष्मण सिंह यादव
– विधायक रेवाड़ी ने कहा- रेवाड़ी भी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा
– हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर जन विश्वास-जन विकास समारोह का हुआ आयोजन

एनडी हिन्दुस्तान

रेवाड़ी। म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप हरियाणा : एक साल घणा कमाल-11 साल, तरक्की बेमिसाल थीम के साथ रेवाड़ी जिला में हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर जन विश्वास-जन विकास समारोह  गरिमामयी ढंग से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह बाल भवन ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिसमें रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। समारोह की अध्यक्षता डीसी अभिषेक मीणा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन पूनम यादव व धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
समारोह में सरकार के तीसरे कार्यकाल की एक साल की उपलब्धियों पर केंद्रित सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की ओर से तैयार की गई बुकलेट व पंपलेट का विमोचन हुआ। रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राज्य स्तर पर पंचकूला में आयोजित हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा दिए गए शुभ संदेश को वर्चुअल माध्यम से सुना गया।
जिला स्तरीय समारोह में रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि पिछले एक वर्ष में हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनसेवा को ही अपना धर्म माना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए, सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। पिछले एक वर्ष में हरियाणा सरकार ने गांव-गांव, शहर-शहर तक विकास की रफ्तार पहुंचाई है। रेवाड़ी जिला आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विधायक ने हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को बाल भवन रेवाड़ी में आयोजित जन विश्वास-जन विकास समारोह में जिला वासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पर्व सहित भैया दूज पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
समारोह में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष के सफल, जनकल्याणकारी और विकासोन्मुख कार्यकाल का मूल्यांकन और उत्सव मनाया जा रहा है। यह केवल सरकार के कामकाज का उत्सव नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की अभिव्यक्ति है, उस विश्वास की जो हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार ने जनता के दिलों में कमाया है। आज गरीब का घर बन रहा है, किसान के खेत तक सिंचाई पहुंच रही है, युवाओं को रोजगार और कौशल प्रशिक्षण मिल रहा है, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं लागू की जा रही हैं। रेवाड़ी जिला में भी सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। वहीं शिक्षा संस्थान सशक्त होने के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे है। और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो रही हैं और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
  विधायक ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से स्वच्छ जल पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। कृषि क्षेत्र में सिंचाई और फसल सुरक्षा के लिए नई योजनाएं लागू की गई हैं। महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों को मजबूत किया जा रहा है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। नई सडक़ों, स्कूलों, अस्पतालों, पेयजल योजनाओं और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से लोगों का जीवन आसान हुआ है। यह सब संभव हुआ है क्योंकि जनता ने हम पर विश्वास किया, और हमने उस विश्वास को विकास में बदलने का कार्य किया। ये सारे कार्य जनविश्वास के प्रतीक हैं, क्योंकि जनता जानती है कि यह सरकार वादे नहीं, काम करती है।
लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल प्रदेश के इतिहास में विकास, पारदर्शिता और जनता से जुड़ाव का प्रतीक रहा है। इस एक वर्ष में सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को सच्चे अर्थों में चरितार्थ किया है और प्रदेश भर में नॉन स्टॉप विकास कार्य करवाएं हैं। हरियाणा सरकार का एक वर्ष का यह कार्यकाल केवल सरकार की उपलब्धियों का नहीं, बल्कि समस्त हरियाणा वासियों के सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। हरियाणा सरकार ने एक वर्ष में हर वर्ग का कल्याण और उत्थान किया है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इसी सोच को दर्शाता है। वर्तमान सरकार इसी विजन पर काम कर रही है। सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। फसल बीमा योजना और फसल मुआवजा प्रक्रिया को और सरल बनाया गया। कृषि में तकनीक का उपयोग बढ़ाने के लिए ड्रोन सर्वे और ई-नाम प्लेटफॉर्म का विस्तार हुआ। सिंचाई की सुविधाओं को मजबूत किया गया और हर खेत को पानी अभियान को गति मिली। सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लैब और शिक्षक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को और प्रभावी बनाया गया। कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई। युवाओं को रोजगार देने के लिए हरियाणा रोजगार पोर्टल को और सशक्त किया गया। महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष सहायता दी गई।
रेवाड़ी में 450 करोड़ से चल रहे विकास कार्य
  विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 450 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों को आलीजामा पहनाया जा रहा है। इनमें 120 मीटर के गलियारे का निर्माण कार्य, भाड़ावास रोड पर सर्विस रोड का निर्माण कार्य चल रहे हैं। वहीं जिला स्तरीय लाइब्रेरी, महिला हॉस्टल, ऑडिटोरियम, सैनिक सदन बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की है। जिनको आलीजामा पहनाने का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। वहीं रेवाड़ी में एम्स बनने से विकास को और गति मिलेगी। आने वाले समय में रेवाड़ी की दिशा और दशा बदलने का काम किया जाएगा।
 ये रहे मौजूद
  इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी ब्रह्म प्रकाश, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआईओ सचिन बंसल, डीएसडब्ल्यूओ वीरेंद्र यादव सहित जिला और ब्लॉक समिति के सदस्य सहित अन्य पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?