Home Kurukshetra News बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल आवश्यक : सतपाल शर्मा

बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल आवश्यक : सतपाल शर्मा

by ND HINDUSTAN
0 comment

हुआ वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। खेल बच्चों के सामाजिक, भावनात्मक और संज्ञानात्मक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जैसे टीम वर्क, सहानुभूति और समस्या-समाधान कौशल का विकास। इसके अलावा खेल तनाव को कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन भर एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में मदद करते हैं। इसी भावना से श्रीमद्भगवद्गीता प्राथमिक विद्यालय बालघर में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। खेल उत्सव में प्रबंध समिति अध्यक्ष सतपाल शर्मा, उपाध्यक्ष केवल कृष्ण, प्रबंधक जीवन मौदगिल व प्रधानाचार्या चेतना वशिष्ठ द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर प्रीतम ग्रोवर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंध समिति अध्यक्ष सतपाल शर्मा द्वारा ध्वजारोहण व भव्य मार्च पास्ट के साथ हुई। अध्यक्ष ने बच्चों को संबोधित किया और खेल भावना और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर बल दिया। खेल मैदान को रंगीन झंडियों, बैनरों व खेल उपकरणों से सजाया गया। सभी बच्चों ने विभिन्न ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में प्रतिभागिता की, जिसमें पेयर रेस, शेप सोरटिंग रेस, फ्लैग रेस, हर्डल रेस, स्पाइडर रेस, थ्री लैग रेस, बैग पैक रेस, रिले रेस शामिल थे। इन पारंपरिक खेलों का बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। खेल के मैदान में जीवंत और उत्साहपूर्ण माहौल था। सभी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रत्येक कक्षा से बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम व द्वितीय स्थान भी प्राप्त किए। कक्षा अरुण से लवयांश और इशांत ने प्रथम व मेरा रिद्धि ने द्वितीय स्थान, कक्षा उदय से किशन प्रथम व प्रियांशु द्वितीय, कक्षा प्रभात से दिव्यांशी प्रथम व श्रुति द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा प्रथम से जैसमीत प्रथम व सार्थक द्वितीय, कक्षा द्वितीय से गर्व,गैरी जयदित्य, ज्योति प्रथम व निशांत, पार्थ, राधिका, रिया द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा तृतीय से सम्राट, माहिर, राघव प्रथम व दीपिका, आराध्या, आकृति द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार कक्षा चतुर्थ से वैदिक, युग प्रथम व‌ केशव, सात्विक द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा पंचम से मयंक, नैतिक, प्रवीण प्रथम व पारस, प्रतीक, नवेता द्वितीय स्थान पर रहे। वार्षिक खेल दिवस का सफल आयोजन विद्यालय खेल आचार्या प्रमुख बीना देवी व सोनिया जी के नेतृत्व में किया गया। खेल दिवस के अवसर पर समस्त स्टाफ की सहभागिता रही। प्रधानाचार्या चेतना वशिष्ठ द्वारा सभी को वार्षिक खेल दिवस के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी गई व भविष्य में इसी प्रकार बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?