एनडी हिन्दुस्तान
अम्बाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर आशीष गुलाटी ने चित्रा सरवारा की पार्टी को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा तथा मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली में अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।आशीष गुलाटी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से शिष्टाचार मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान आशीष गुलाटी के साथ उनके कई कालोनीवासियों ने भी भाजपा का दामन था। इस अवसर पर उनके पिता एवं अन्य परिवार सदस्य भी मौजूद रहे। आशीष गुलाटी ने कहा कि आज जनता केवल बातें नहीं, बल्कि धरातल पर काम देखना चाहती है। मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली, उनकी ईमानदारी और बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए किए जा रहे जनहित के कार्य अद्वितीय हैं। बिजली सुधार, परिवहन व्यवस्था का आधुनिकीकरण और श्रम कल्याण के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक फैसलों ने आमजन को सुविधा दी है। आज अंबाला में जो विकास की बयार बह रही है, उसका श्रेय मंत्री जी की दृढ़ इच्छाशक्ति को है।