Home Kurukshetra News पवित्र ग्रंथ गीता में निहित है विश्व की हर समस्या का समाधान:नायब सिंह सैनी

पवित्र ग्रंथ गीता में निहित है विश्व की हर समस्या का समाधान:नायब सिंह सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने महाआरती कार्यक्रम में की शिरकत

ब्रह्मसरोवर की भजन संध्या कार्यक्रम में कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता में विश्व की हर समस्या का समाधान निहित है। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। इन उपदेशों को आज हर व्यक्ति को अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है। इन उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव अहम योगदान है। विदेश मंत्रालय के सहयोग से इस वर्ष 50 देशों में गीता महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को देर सायं अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर की महाआरती कार्यक्रम शिरकत करने दौरान बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, सतपाल महाराज, सुभाष कलसाना, जयभगवान शर्मा डीडी ने ब्रह्मसरोवर की महाआरती में विधिवत गीता पूजन कर महाआरती की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गीता जीवन जीने का आध्यात्मिक ग्रंथ है और कैसे जीया जाए और गीता में वेदों का ज्ञान है। भगवान ने चार वेद चार ऋषियों के माध्यम से बनाए और फिर वेदों का ज्ञान उपनिषदों में आया और यही ज्ञान गीता में हैं। गीता हमें कर्म करने का संदेश देती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता में कर्म करने का संदेश दिया गया है। गीता भारतीय दर्शन की जीवन पद्धति है। भगवान कृष्ण का जीवन चिन्तन है। गीता में जीवन की हर समस्या का समाधान है। गीता हमें मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाती है। जो, अनुकूलता है, वहीं सुख है और जो अनुकूल न आए वह दुख है। गीता भारतीय परंपराओं का अदभुत ग्रंथ है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि गीता घर-घर में पढ़ी जानी चाहिए। गीता को जन आंदोलन बनाना होगा, क्योंकि जीवन की सभी समस्याओं का समाधान गीता में है और पवित्र ग्रंथ गीता राष्ट्र का गौरव है। यह ग्रंथ किसी एक धर्म की नहीं बल्कि समस्त मानव जाति को जीने की कला सिखाती है और यहीं संदेश भगवान श्रीकृष्ण ने अपने उपदेश में दिया था। इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, एसडीएम शाश्वत सांगवान, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, केडीबी सदस्य विजय नरुला, डा. एमके मोदगिल, कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, मेला प्राधिकरण के सदस्य डा. अवनीत वडैच, सौरभ चौधरी, सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सैनी, रविंद्र सांगवान, सुशील राणा, डा. अलकेश मोदगिल, राजेश शांडिल्य, डा. संदीप छाबड़ा, रोशन बेदी, संजय चौधरी, धीरज वालिया, विनोद गर्ग, हरमेश सिंह आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?