Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में तिरुपति श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना का बना प्रमुख केंद्र : नायब सिंह सैनी

कुरुक्षेत्र में तिरुपति श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना का बना प्रमुख केंद्र : नायब सिंह सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री विष्णु भगवान के गर्भ ग्रह की परिक्रमा की, विधिपूर्वक पूजा अर्चना करते हुए गर्भगृह के किए दर्शन

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में तिरुपति श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना हेतु एक प्रमुख केंद्र के रूप में बनाया गया है। मानव जाति के उत्थान के लिए गीता का उपदेश भी इसी धरा से भगवान श्री कृष्ण ने दिया था। अब इस धरा पर विष्णु भगवान के दर्शन भी संभव हुए हैं। यह अद्भुत संयोग उत्तर भारत के लोगों के लिए बहुत बड़ा उपहार है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र स्थित तिरुमला तिरुपति देवस्थानम श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ एकादशी के अवसर पर पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री विष्णु भगवान के गर्भ ग्रह की परिक्रमा की और विधिपूर्वक पूजा अर्चना करते हुए गर्भगृह के दर्शन किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अर्चिका स्वामी जी हर्षा व शेषु स्वामी ने वैकुंठ एकादशी और गर्भ ग्रह के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वैकुंठ एकादशी को हिंदू धर्म में खासकर भगवान विष्णु की पूजा के लिए, सबसे महत्वपूर्ण एकादशी मानी जाती है, जिसे मोक्षदा एकादशी या पौष पुत्रदा एकादशी भी कहते हैं। इस दिन पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। बताया गया है कि वर्ष में इस दिन एक बार वैकुंठ (स्वर्ग) के द्वार खुलते हैं और जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति (मोक्ष) मिलती है, जिससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दक्षिण भारत में तिरुपति जैसे मंदिरों में विशेष उत्सव होता है। वैकुंठ द्वार पर पौराणिक काल की एक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु ने मधु और कैटभनामक राक्षसों को इसी दिन वैकुंठ (स्वर्ग) का उत्तरी द्वार (वैकुंठ द्वार) खोलकर प्रवेश कराया था, जिससे वे मुक्त हुए थे तभी से इस दिन को विशेष माना जाता है। अब उत्तर भारत में भी दक्षिण भारत (तिरुपति) के इस पर्व बड़े उत्साह से मनाया जाता है,  जहाँ “वैकुंठ द्वार दर्शन” का विशेष आयोजन होता है।

इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी  सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?