Home Kurukshetra News शिक्षा के साथ उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाएं छात्रः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

शिक्षा के साथ उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाएं छात्रः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुवि के डॉ. बी.आर. अंबेडकर अध्ययन केंद्र में जैकेट वितरण समारोह का आयोजन

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टडीज, में जैकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 180 जरूरतमंद विद्यार्थियों को जैकेट्स वितरित की गईं। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को भविष्य का सफल इंटरप्रेन्योर बनने और अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने का मंत्र दिया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह ने केंद्र की कार्यप्रणाली और विभाग की गौरवशाली उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। समारोह के समापन पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर वीरेंद्र पाल ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर ए.आर. चौधरी, प्रोफेसर अनीता दुआ, आई.आई.एच.एस. की प्राचार्या प्रो. रीता दलाल, प्रो. रमेश सिरोही और प्रोफेसर परवेश भोरिया डॉ. सचिन, पवन कुमार, जतिन कुंडल, रचिता मित्तल, विक्रम, प्रवीण और रिसर्च स्कॉलर कीकर सिंह आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?