Home Kurukshetra News बीए, बीकॉम और बीएससी में एससी एसटी छात्रों को 50 प्रतिशत फीस पर दाखिला- डॉ. धर्म पाल

बीए, बीकॉम और बीएससी में एससी एसटी छात्रों को 50 प्रतिशत फीस पर दाखिला- डॉ. धर्म पाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

इग्नू द्वारा एससी एसटी को तीन पाठ्यक्रमों में फीस में 50 प्रतिशत की छूट का प्रावधान

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर । इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों को कुछ पाठ्यक्रमों जैसे बीए, बीकॉम और बीएससी में प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत छूट मिलती है। इसके लिए, छात्रों को कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है, जैसे कि माता-पिता/अभिभावकों की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और उनके पास वैध एससी/एसटी प्रमाण पत्र होना चाहिए।उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्रों को एक वैध आय प्रमाण पत्र और एससी/एसटी प्रमाण पत्र जमा करना होगा, जो क्रमश: राज्य सरकार और केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया हो। छात्रों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए एडमिशन लिंक द्बद्दठ्ठशह्वड्डस्रद्वद्बह्यह्यद्बशठ्ठ.ह्यड्डद्वड्डह्म्ह्लद्ध.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्हें आवश्यक दस्तावेज, जैसे कि आय प्रमाण पत्र और एससी/एसटी प्रमाण पत्र, अपलोड करने होंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले इग्नू द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें। छात्र नवीनतम जानकारी के लिए इग्नू की वेबसाइट या क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क कर सकते है। दाखिले की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है।डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के प्रति संकल्पबद्ध है। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों की जरूरतों को देखते हुए विश्वविद्यालय ने एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को स्नातक पाठ्यक्रमों की फीस 50 प्रतिशत माफ कर दी है ताकि एससी एसएसटी वर्ग से जुड़े विद्यार्थी इग्नू द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज की मुख्य धरा में शामिल हो पाए। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए यूजीसी डेब आईडी बनाना अनिवार्य है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?