सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा प्रमाण सरस्वती नदी है – डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच
एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर। सरस्वती हैरिटेज बोर्ड डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह ने किरमच जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव 2026 आदि बद्री में हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का शुभारम्भ 19 जनवरी को प्रात: 10 बजे होगा।सरस्वती हैरिटेज बोर्ड डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच ने जानकारी देते हुए बताया कि सरस्वती सरोवर पर हवन यज्ञ, श्लोक उच्चारण, आरती होगी। विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सरस्वती पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। स्कूली स्तर के विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि आदिबद्री में सरस्वती सरोवर पर स्वदेशी थीम पर आधारित सरस मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वयं सहायता समूह द्वारा लगभग 20 स्टॉल लगाए जाएगे। मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा।डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच बताया कि माता मंत्रा देवी व आदिबद्री स्थित मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को लिए भी प्रशासन द्वारा प्रबंध किए जा रहे हैं। महोत्सव के अवसर पर आर्कियोलॉजिकल विभाग द्वारा भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी ताकि आम समाज जाने की सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा प्रमाण सरस्वती नदी है और सरस्वती नदी का उद्गम स्थल आदि बद्री में है।इस मौके पर सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सदस्य लक्ष्य बिंद्रा, राजनी प्रकाश, ऋषि पाल, संदीप बालियान, अनिल गुप्ता लाडवा, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित रहे।