Home Ambala News ‘झूठे वायदों’ को नकार कर जनता ने चुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विकास वाली राजनीति’ : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

‘झूठे वायदों’ को नकार कर जनता ने चुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विकास वाली राजनीति’ : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरिद्वार सदियों से आस्था का केंद्र है और आस्था के केंद्र पर कोई भी जा सकता है : मंत्री अनिल विज

“आप एक ‘लापता पार्टी’ है, जो भावनाओं से खेलकर छिप जाती है”: अनिल विज

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़/अम्बाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर संजय राउत के जयचंद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा, दिल्ली व बिहार विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। अब बीएमसी का चुनाव हुआ है जिसमें भाजपा जीती है क्योंकि नरेंद्र मोदी जी ने झूठे वायदों की राजनीति थी उससे हटकर जो विकास की राजनीति शुरू की है जनता ने उसका असर दिखाया है। अब जहां-जहां चुनाव होंगे विपक्षी दलों के चुनावी कार्यालय बंद होते जाएंगे। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।वहीं, हरिद्वार में हर की पौडी पर विवादित पोस्टर लगाने के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऐसा किसी शरारती तत्व ने किया है तो यह निंदनीय है। हरिद्वार सदियों से आस्था का केंद्र है और आस्था के केंद्र पर कोई भी जा सकता है।”आप एक ‘लापता पार्टी’ है, जो भावनाओं से खेलकर छिप जाती है”: अनिल विज आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में भाजपा मंत्री पर एफआईआर व आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना लापता के पोस्टर लगाने के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि ये जो आम आदमी पार्टी है यह लापता पार्टी है जो लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके छिप जाते हैं। इनमें सच्चाई का सामना करने की हिम्मत नहीं है और लोगों की भावनाओं को भड़काकर ताकि लोगों में आपस में द्वंद्व हो यह इनका खेल रहता है। समस्त आम आदमी पार्टी को माफी मांगी चाहिए और जो इस प्रकार से बेअदबी की है उसका जो सजा है वह इन्हें मिलनी चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?