Home Chandigarh भाजपा चलाएगी दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान, मंडल से बूथ तक तैयार होंगे प्रशिक्षित कार्यकर्ता

भाजपा चलाएगी दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान, मंडल से बूथ तक तैयार होंगे प्रशिक्षित कार्यकर्ता

by ND HINDUSTAN
0 comment

कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है प्रशिक्षण- भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा

प्रशिक्षण से मिली जानकारी से अपडेट हों कार्यकर्ता -भारत भूषण जुयाल

भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर।भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा कार्यालय यमुना कमल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षण अभियान के मार्गदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण जुयाल, प्रदेश आईटी प्रमुख आदित्य चावला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर कैथल, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, चेयरमैन रमेश चंद ठसका उपस्थित रहे।भाजपा जिला स्तरीय प्रशिक्षण में सभी कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन क्यूआर कोड के माध्यम से सरल ऐप के माध्यम से किया गया। प्रशिक्षण वक्ता प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण जुयाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता प्रशिक्षण के माध्यम से ही नेता बनते है। समय-समय पर प्रशिक्षण लेकर कार्यकर्ता अपडेट होता है। प्रशिक्षण हमारी रीढ़ है जिसकी महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है। प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण जुयाल ने कहा कि प्रशिक्षण लेने की कोई उम्र नहीं होती, प्रशिक्षण किसी भी उम्र में लिया जा सकता है, प्रशिक्षण लेने से भाजपा कार्यकर्ताओं के काम करने पर ज्यादा तेजी व मजबूती आती है, वह जनता के साथ सक्रिय रूप से भाजपा कार्यकर्ता काम कर सकते हैं, हमें मंडल स्तर तक सशक्त, प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता तैयार करना है। प्रदेश आईटी प्रमुख आदित्य चावला ने कहा कि यह महाअभियान व्यक्ति से राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के संकल्प को सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रशिक्षण से मिली जानकारी से अपडेट होकर सशक्त, प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता बनें, यही हमारा उद्देश्य है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक गुर्जर कैथल ने आए हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर बारे जानकारी देते हुए हर पहलू पर विस्तारपूर्वक बात रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर लगाने के फलस्वरूप ही हमारे कार्यकर्ता सशक्त, प्रशिक्षित और समर्पित बने हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक गुर्जर ने सामाजिक समरसता पर प्रशिक्षण दिया। भाजपा सरकार सामाजिक समरूपता परिवर्तन के तौर पर जनता के हितों के लिए कार्यरत हैं। नागरिकों के अपने कर्तव्यों का भी बोध होना आवश्यक है। कर्तव्य के साथ समर्पण व राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया उसके बाद सामूहिक वंदे मातरम् का गान किया गया। पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में एक ही समय अवधि में यह प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसी के चलते 7 मार्च से 14 अप्रैल तक पूरे देश में यह अभियान चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। हरियाणा में करीब दो लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा पदाधिकारी का कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैन संघ के समय से ही नेशन फर्स्ट सेकंड पार्टी एवं सेल्फ सबसे अंतिम के सिद्धांत पर चलते हुए कार्य कर रही है,जब किसी पार्टी का सिद्धांत राष्ट्र के लिए सर्वोच्च हो तो वह पार्टी पर तरक्की करती है और वह राष्ट्र भीतर की करता है ऐसा ही भारतीय जनता पार्टी के साथ और वर्तमान में हो रहा है,भारतीय जनता पार्टी के लगभग 1 करोड़ कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होगा और यह दुनिया का सबसे बड़ा प्रशिक्षण होगा जिसके आधार पर भाजपा आगे बढ़ रही है।इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, मेयर सुमन बहमनी, चेयरमैन रमेश चंद ठसका, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, पूर्व चेयरमैन ऋषि पाल सैनी, भाजयुमो निश्चल चौधरी, गौरव गोयल, कृष्ण खदरी,अमित देवधर, प्रियंक शर्मा, दीपक शर्मा, संदीप राय, रामपाल सिंह, विरेंद्र मुंजाल, विपिन साहनी, शुभम दत्ता सहित प्रशिक्षण टोली जिला सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, मोर्चा अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?