Home Kurukshetra News केयू आईटीटीआर ने उदयपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जीते पुरस्कार

केयू आईटीटीआर ने उदयपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जीते पुरस्कार

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र, 30 मार्च। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में केयू शिक्षक प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान के विद्यार्थियों ने उदयपुर में राज्य स्तरीय यूथ रेड क्रास प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर डी.एस. राणा के नेतृत्व में 11 से 15 मार्च 2026 तक राजस्थान के उदयपुर में राज्य स्तरीय यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर के दौरान विद्यार्थियों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण भी कराया गया, जिसमें विशेष रूप से हल्दीघाटी का भ्रमण शामिल रहा। इसके साथ-साथ कई शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में आईटीटीआर कुरुक्षेत्र के स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर अनीता दुआ ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की निरंतर लगन और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” वहीं यूथ रेड क्रॉस काउंसलर श्री दिविज गुगनानी ने कहा कि “यह उपलब्धि विद्यार्थियों की सकारात्मक सोच, मेहनत और आपसी सहयोग का परिणाम है, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित करता है।”डांस प्रतियोगिता में पलक प्रथमडांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा काजल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम स्थान तथा पलक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राज नंदानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। गायन प्रतियोगिता में सौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। पलक और अभिषेक को मीडिया कमेटी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि रिया और काजल को प्रतियोगिताओं को सही एवं सुचारु रूप से संचालित करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इस शिविर में आईटीटीआर के जिन विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई उनमें सौरव, पलक, रिया, अभिषेक, निधि, विशाल, काजल, स्वाति, तृषा, हिमांशी, आदित्य, आर्यन और राज नंदानी शामिल रहे। इन सभी विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के कारण आईटीटीआर कॉलेज ने शिविर में अपनी अलग पहचान बनाई और संस्थान का गौरव बढ़ाया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?