Home Karnal news जिला में गैस सिलेंडर का स्टॉक पर्याप्त, अफवाहों से बचें: उत्तम सिंह

जिला में गैस सिलेंडर का स्टॉक पर्याप्त, अफवाहों से बचें: उत्तम सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

नागरिकों को निर्बाध रूप से उपलब्ध करवाएं गैस सिलेंडर: उपायुक्त

अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि जिला में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। गैस सिलेंडर का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को नियमानुसार 25 दिन बाद गैस सिलेंडर की आपूर्ति पहले की तरह हो रही है। आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि वे आवश्यकता अनुसार सिलेंडर लें, इनका संग्रह ना करें। जिला में रसोई गैस या पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है।जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक (डीएफएससी)मुकेश कुमार के अनुसार जिला में 42 गैस एजेंसियां हैं और इन सभी अधिकृत गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर नियमित रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 30 मार्च को 17 हजार 719 गैस सिलेंडर का स्टॉक भंडारण है और 4 हजार 623 गैस सिलेंडर बाहर से आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज 3 हजार 401 घरेलू तथा 109 कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को जिला की विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से वितरित किए गए हैं। जिला में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। जिला में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी व अनधिकृत प्रयोग पर कड़ी नजर रखी जा रही है। विभिन्न टीमों द्वारा अब तक 57 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।उन्होंने बताया कि सभी वाणिज्यिक/औद्योगिक एलपीजी उपभोक्ताओं को अपने शहर में लागू सिटी गैस वितरण प्राधिकरण के साथ पीएनजी के लिए आवेदन करना होगा और पीएनजी प्राप्त करने के लिए तैयार होने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने होंगे, तभी वे कुल 50 प्रतिशत आवंटन से वाणिज्यिक एलपीजी प्राप्त करने के पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त सभी उद्योगपति वाणिज्यिक गैस सिलेंडर मांग के साथ पीएनजी के क्षेत्रीय कार्यालय से एनओसी साथ लेकर आएं, जिसका पता इंद्रप्रस्थ गैस लि0 एससीओ-76, एचएसवीपी सेक्टर-5 हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?