Home Kurukshetra News वृद्धावस्था में स्वास्थ्य और खुशहाली का आधार योगः डॉ शिवकुमार

वृद्धावस्था में स्वास्थ्य और खुशहाली का आधार योगः डॉ शिवकुमार

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज के एप्लाइड योगा एंड हेल्थ विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रहा, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. रंजना देवी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए योग को जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की संरक्षिका डॉ. सुरिंदर कौर ने अपने संबोधन में कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है तथा स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है।कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार सैनी व योगाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि योग, प्राणायाम एवं ध्यान न केवल रोगों की रोकथाम में सहायक हैं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाते हैं।डॉ. शिव कुमार सैनी ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य एवं सामाजिक जुड़ाव पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जो बुजुर्ग समाज से धीरे-धीरे कटने लगते हैं, उन्हें समूह योग के माध्यम से पुनः समाज से जोड़ा जा सकता है। इससे उनमें सामाजिक सहभागिता बढ़ती है तथा मानसिक स्वास्थ्य में भी सकारात्मक सुधार होता है। उन्होंने भोजन के बाद वज्रासन के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह पाचन तंत्र को सुदृढ़ बनाने में सहायक है। साथ ही अनुलोम-विलोम एवं कपालभाति को स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का मंत्र बताया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. स्मृति शर्मा, नैना, सेन्या, दिव्या व गुरमीत ने सहयोग दिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?