वर्ष 2014 से अब तक 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से निकले बाहर
नल से जल की पहुंच 2019 में 2.3 करोड से बढक़र 2026 में 15.85 करोड घरों तक
अटल पेंशन योजना से 48.80 लाख से बढक़र 8 करोड़ 96 लाख हुए लाभार्थी
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और एनडीए सरकार का 12 साल का कार्यकाल आम नागरिकों के जन कल्याण के नाम रहा। इन 12 सालों में कुरुक्षेत्र को भी रेलवे एलिवेटेड ट्रैक, आयुष विश्वविद्यालय और आने वाले कुछ समय में बनने वाले कुरुक्षेत्र बाईपास जैसे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात भी मिली है। इस सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2014 से अब तक 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके है।हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने केन्द्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में जब नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री की शपथ ली तो उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों से एक वायदा किया था। यह केवल सुशासन का वायदा नहीं था यह सकारात्मक परिवर्तन का वादा था। आज 12 वर्ष बाद केवल श्रेय लेने सामने नहीं आए है अपितु एक रिपोर्ट कार्ड देश की जनता के सामने प्रस्तुत की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर परिवर्तन की शुरुआत किसी ना किसी बिन्दु से होती है। इस सरकार ने अपनी प्राथमिकता समाज के सबसे वंचित और जरूरतमंद को लेकर बनाया है। इसलिए सबसे पहले यह सुनिश्चित किया गया कि हर परिवार को पीने का स्वच्छ पानी मिले, भोजन की चिंता ना रहे,सिर पर पक्की छत हो, हर घर रोशनी से जग मगाए यही सरकार का पहला संकल्प था और बीते वर्षों में इसे धरातल पर उतारा गया।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के 12 सालों में बहुआयामी गरीबी में गिरावट नजर आई, वर्ष 2013-14 में 29.17 से घटकर 2022-23 में 11.28 प्रतिशत हो गई, 2014 से अब तक करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले है। इस सरकार के कार्यकाल में औसत मुद्रास्फीति 2004-14 में 8.1से घटकर 2025 में 5.1 प्रतिशत रह गई। गरीब परिवार महंगाई को प्रतिशत में नहीं अपनी थाली में महसूस करते है, कम महंगाई सबसे शांत लेकिन असली कल्याण है। इस सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, पीएम सौभाग्य, अटल पेंशन योजना, पीएम ज्योति जीवन बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन तथा सुदृढ स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर भारत को बढाने का काम किया है। इन योजनाओं से लाखों करोडों लोगों को इसका फायदा मिला है।