HomeKurukshetra Newsयोग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर :- राज्यसभा सांसद संजय भाटिया- एमडीयू के भव्य योग आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, स्वस्थ भारत का दिया संदेश- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन व मदवि के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम आयोजितरोहतक, 18 जून। जन-जन तक योग पहुँचाने, योगमय जीवन को समाज-राष्ट्र में अपनाने, तथा योग के जरिए स्वस्थ जीवन शैली जीने के सामूहिक संकल्प के साथ आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय समुदाय, संबद्ध महाविद्यालय समुदाय समेत रोहतक शहर व जिला से उमड़े अपार जनसमूह ने योग दिवस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय भव्य योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति तथा समृद्ध विरासत का अभिन्न अंग है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी योग महत्वपूर्ण है। योग को शरीर-मन-आत्मा का सुंदर जोड़ बताते हुए संजय भाटिया ने योग को जीवन का अनिवार्य अध्याय बनाने का आग्रह किया। संजय भाटिया ने कहा कि योग दिवस पर योग के विषय में लगाई गई कला-इतिहास प्रदर्शनी भी योग के ऐतिहासिक यात्रा तथा भारत में इसके प्रचलन की पुष्टि करता है। उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को इस शानदार योग आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी।महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में योग को भारत की प्राचीनतम धरोहर करार दिया। उन्होंने कहा कि सिन्धु घाटी सभ्यता के समय से ही भारत में योग की परंपरा
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर :- राज्यसभा सांसद संजय भाटिया- एमडीयू के भव्य योग आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, स्वस्थ भारत का दिया संदेश- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन व मदवि के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम आयोजितरोहतक, 18 जून। जन-जन तक योग पहुँचाने, योगमय जीवन को समाज-राष्ट्र में अपनाने, तथा योग के जरिए स्वस्थ जीवन शैली जीने के सामूहिक संकल्प के साथ आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय समुदाय, संबद्ध महाविद्यालय समुदाय समेत रोहतक शहर व जिला से उमड़े अपार जनसमूह ने योग दिवस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय भव्य योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति तथा समृद्ध विरासत का अभिन्न अंग है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी योग महत्वपूर्ण है। योग को शरीर-मन-आत्मा का सुंदर जोड़ बताते हुए संजय भाटिया ने योग को जीवन का अनिवार्य अध्याय बनाने का आग्रह किया। संजय भाटिया ने कहा कि योग दिवस पर योग के विषय में लगाई गई कला-इतिहास प्रदर्शनी भी योग के ऐतिहासिक यात्रा तथा भारत में इसके प्रचलन की पुष्टि करता है। उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को इस शानदार योग आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी।महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में योग को भारत की प्राचीनतम धरोहर करार दिया। उन्होंने कहा कि सिन्धु घाटी सभ्यता के समय से ही भारत में योग की परंपरा