Home Kurukshetra News अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित : विश्राम कुमार मीणा

अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित : विश्राम कुमार मीणा

by ND HINDUSTAN
0 comment

जिले में सबसे पहले गांव सूढपुर के बीएलओ राकेश कुमार ने एसआईआर का कार्य किया पूरा

1140 वोटरों में से 1117 ने एन्यूमरेशन फार्म भरकर करवाए जमा

7 पहले ही एनरोल्ड, 3 की डेथ, 4 शिफ्ट, 8 वोटर मिले अनुपस्थित और एक ने दूसरे देश में सिटीजनशिप प्राप्त कर ली

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को जिला में सबसे पहले शाहाबाद विधानसभा के गांव सूढपुर के बीएलओ राकेश कुमार ने पूरा कर दिया है। इस कार्य के लिए बीएलओ राकेश कुमार ने खूब मेहनत की। जोश और जज्बा के साथ एसआईआर के कार्य को 14 दिन पहले ही पूरा कर एक मिसाल पेश की। दिन-रात की मेहनत का परिणाम अब पूरे जिला चुनाव विभाग में खूब चर्चा बना हुआ है। दूसरे बीएलओ इस कार्य को पूरा करने की ट्रिक जानने के लिए राकेश कुमार पर फोन के माध्यम से संपर्क कर रहे हैं।बीएलओ राकेश कुमार ने कहा कि वो गांव सूढपुर में बीएलओ के तौर पर कार्य कर रहा है। उसके बूथ पर कुल 1140 वोटर हैं, 608 पुरुष और 532 महिलाएं शामिल हैं। उसने 15 जून से गांव में एन्यूमरेशन फार्म बांटने शुरू किए थे, 7 दिनों में 19 जून तक एन्यूमरेशन फार्म बांटने के कार्य को पूरा कर लिया था। इसके बाद उन्हें भरकर जमा करवाने का कार्य शुरू किया। इनमें से 1117 वोटरों के एन्यूमरेशन फार्म को भरकर डिजिटलाइजेशन कर दिया है। बचे हुए 23 वोटरों के लिए गांव में कई बार सर्वे किया। इस दौरान पाया कि 7 वोटर पहले ही एनरोल्ड मिले, 3 वोटरों की डेथ हो चुकी है, 4 वोटरों ने अपने मतों को शिफ्ट करवा लिया है, 8 वोटर अनुपस्थित चल रहे हैं और एक वोटर ने दूसरे देश में सिटीजनशिप प्राप्त कर ली है।उन्होंने कहा कि पूरे डाटा को डिजिटलाइजेशन करने में मास्टर ट्रेनर सुनील मराठा ने सहयोग दिया। इस दौरान जो भी तकनीकी दिक्कतें उसके सामने आई, सभी दिक्कतों को दूर करने में मास्टर ट्रेनर सुनील मराठा ने समझाया और उन्हें दूर भी करवाया गया। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों व पंचायत ने भी पूरा योगदान रहा।

ग्रामीणों ने एन्यूमरेशन फार्म को सही से भरकर दिया। इससे कार्य तेज गति से हुआ और जिस कारण वो सबसे पहले एसआईआर को कर सके।अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित : विश्राम कुमार मीणाउपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले में एसआईआर का कार्य तेजी से चला हुआ है। कुछ बीएलओ ने अपने कार्य को बहुत अच्छे से किया है। अभी सूढपुर गांव के बीएलओ राकेश कुमार ने अपने कार्य को शत प्रतिशत कर लिया है। जो भी कर्मचारी अच्छा कार्य करेंगे उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन बीएलओ का कार्य धीमा चला हुआ है, वो अपने कार्य में तेजी लाएं, ताकि समय पर एसआईआर के कार्य को पूरा कर सकें।उन्होंने कहा कि जिन 21 अप्रैल के ड्राफ्ट सूची तैयार हो जाएगी। इसमें जिस वोटर की कोई भी कमी व त्रुटि होगी, उस त्रुटि को दूर करने के लिए वो 20 अगस्त तक अपने एईआरओ को आवेदन कर सकते हैं। जिस की जांच करते हुए उन त्रुटियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वो एसआईआर के कार्य में अपना योगदान दें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?