Home Kurukshetra NewsGurugram माचिस फेम फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर चला बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटाया

माचिस फेम फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर चला बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटाया

by ND HINDUSTAN
0 comment

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में डीटीपी की बड़ी कार्रवाई

अभिनेता ने किया पूरा सहयोग, केवल सरकारी जमीन पर बने अवैध हिस्से को हटाया गया

एनडी हिंदुस्तान
गुरुग्राम । गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 (एस ब्लॉक) में हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। कार्रवाई की शुरुआत अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के आवास से हुई, जहां सरकारी जमीन पर लगाई गई टाइल्स, दीवार तथा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान अभिनेता स्वयं मौके पर मौजूद रहे और अधिकारियों से कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि बुलडोजर केवल बाहरी हिस्से तक सीमित रहेगा या अंदर भी कार्रवाई होगी। डीटीपी अधिकारी अमित मधौलिया ने स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार केवल अवैध बाहरी निर्माण ही हटाया जा रहा है और अभिनेता ने पूरी कार्रवाई में सहयोग किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?