Home haryana एचटेट परीक्षा में धांधली का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग : हुड्डा

एचटेट परीक्षा में धांधली का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग : हुड्डा

by ND HINDUSTAN
0 comment

 एचटेट परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली का आरोप
गलत प्रश्नपत्र, ओएमआर और बिना सील पेपर की शिकायत
 कई केंद्रों पर प्रश्नपत्र और ओएमआर के सीरियल नंबर अलग मिले
रेवाड़ी में अंग्रेजी की जगह अर्थशास्त्र का पेपर बांटने का आरोप
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
एचटेट परीक्षा में भारी गड़बड़ियों का आरोप, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- गलत प्रश्नपत्र, ओएमआर में गड़बड़ी और बिना सील पेपर ने अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगाया
एनडी हिंदुस्तान
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में बड़े स्तर पर धांधली का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनसे अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।हुड्डा के अनुसार, कई परीक्षा केंद्रों पर गलत प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट बांटी गईं, जबकि कुछ स्थानों पर बिना सील के प्रश्नपत्र वितरित किए गए। कैथल में प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट के सीरियल नंबर अलग पाए गए, वहीं रेवाड़ी में अंग्रेजी विषय की जगह अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र बांटने का आरोप लगा। कुछ केंद्रों पर प्रश्नपत्र देर से पहुंचे और पर्याप्त संख्या में उपलब्ध भी नहीं थे, जिससे अभ्यर्थियों ने विरोध जताया।

उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र में कई तथ्यात्मक और भाषाई त्रुटियां भी थीं, जिससे परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं। हुड्डा ने आरोप लगाया कि परीक्षा संचालन से लेकर केंद्र प्रबंधन तक हर स्तर पर लापरवाही और अव्यवस्था देखने को मिली। उन्होंने सरकार से सभी शिकायतों का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?