Home Chandigarh प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे: डा. अर्चना गुप्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे: डा. अर्चना गुप्ता

by ND HINDUSTAN
0 comment

जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी विश्व की सबसे लंबी 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन,0 प्रतिशत होगा कार्बन उत्सर्जन: डा. अर्चना गुप्ता

जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे और कुरुक्षेत्र में बनने वाले भव्य सिख म्यूजियम सहित हरियाणा को मिलेंगी कई करोड़ों की सौगातें

प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने जींद में कार्यकर्ताओं की बैठक कर दिए पीएम मोदी की रैली को एतिहासिक बनाने के दिशा निर्देश

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद में होने वाली रैली को लेकर सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जींद स्थित चैधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय हुई इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जींद की ऐतिहासिक और पावन धरा पर आगामी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का लोकार्पण कर उसे हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन से सोनीपत के बीच चलेगी। इसके साथ ही वे हरियाणा को हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं और अधिक से अधिक लोगों को रैली में लाकर ऐतिहासिक पलों का साक्षी बनाने का काम करें।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब-जब हरियाणा आए हैं हरियाणा को बड़े-बड़े प्रोजेक्ट दिए हैं। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद नरवाना रेलवे जंक्शन का विधिवत उद्घाटन करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को लाने का आह्वान किया।रैली के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि पीएम मोदी की रैली अभूतपूर्व रैली होगी। रैली की भव्य तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पेट्रोल डीजल के कम उपयोग का आह्वान किया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता आस पास से अधिक लोगों को लेकर रैली में पहुंचे। लोगों को ट्रैक्टर ट्राली, ई-रिक्शा से लेकर आएं।इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, मंत्री कृष्ण बेदी, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, विधायक देवेंद्र अत्री, विधायक राम कुमार गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्डा, देवेंद्र अत्री, जिला प्रभारी मदन लाल गोयल, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, जवाहर सैनी, चेयरमैन कैप्टन योगेश, जिला महामंत्री जितेन्द्र रोड़, पुष्पा तायल, श्रवण गर्ग, एडवोकेट विजयपाल मौजूद रहे। *बाॅक्स ——**पर्यावरण को सुरक्षित रखने और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए हाइड्रोजन ट्रेन मील का पत्थर साबित होगी: डा. अर्चना गुप्ता*10 कोच वाली यह हाइड्रोन ट्रेन पूरे विश्व की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है: डा. अर्चना गुप्तापीएम मोदी लगभग आधा दर्जन बड़े प्रोजेक्टों का करेंगे अनावरण और शिलान्यासकार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तर भारत में कुल तीन मुख्य कार्यक्रम हैं, जिनमें से सबसे पहला कार्यक्रम सुबह 9 बजे जींद में होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जींद के रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कई बड़े प्रोजेक्टों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री चंडीगढ़ और पंजाब के कार्यक्रमों के लिए रवाना होंगे। प्रेसवार्ता में मंत्री कृष्ण बेदी, कृष्ण मिड्डा, रैली सयोंजक संजय भाटिया, देवेंद्र अत्री, जिला प्रभारी मदन लाल गोयल, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल्ल, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर अशोक छाबड़ा मौजूद रहे।डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह पूरे हरियाणा के लिए बेहद गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा को मिली है। उन्होंने कहा कि 10 कोच वाली यह ट्रेन पूरे विश्व की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है।प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए यह हाइड्रोजन ट्रेन मील का पत्थर साबित होगी। इससे 0 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन होगा, क्योंकि यह ट्रेन चलते समय धुएं की जगह सिर्फ भाप छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के लिए ना कोयले की जरूरत है और न ही बिजली के तारों की। डा. गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में जहां बिजली की लाइन बिछाना मुश्किल है वहां हाइड्रोजन ट्रेन ही कामयाब होगी।डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी एक्सप्रेस-वे, दो नए मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे। इन कॉलेजों के ऑडिटोरियम से स्थानीय मंत्री और जनता ऑनलाइन जुड़ेंगे। कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर एक विशाल एकड़ भूमि में बनने वाले ऐतिहासिक भव्य सिख म्यूजियम का शिलान्यास किया जाएगा। डा. अर्चना गुप्ता ने पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में बनकर तैयार हुए एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का भी लोकार्पण करेंगे।डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि इस रैली की सबसे खास बात यह है कि रैली में जींद और आस-पास के स्थानीय आम जनमानस की भागीदारी सबसे बड़ी होगी। रैली को लेकर लोगों में ऐसा उत्साह है कि नजदीक के गांवों से लोग पैदल और साइकिलों पर आएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बहनें इलेक्ट्रिक स्कूटी तथा दूर-दराज के गाँवों से महिला शक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से प्रधानमंत्री के स्वागत में पहुँचेंगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आगमन को लेकर जींद सहित पूरा हरियाणा उत्साहित है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?