Home Kurukshetra News मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने थानेसर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर लगाई मोहर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने थानेसर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर लगाई मोहर

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र 6 अगस्त विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। इस शहर के लोगों को पीने के लिए जल्द ही नहर का फिल्टर्ड पानी मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का एक प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी मोहर लगा दी है। इस प्रस्ताव पर मोहर लगने के बाद डिटेल प्रोजैक्ट रिपोर्ट बनाने की जिम्मेवारी जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपी गई है। अहम पहलू यह है कि नरकतारी गांव में जन स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर ही इस प्रोजैक्ट को लगाया जाएगा। विधायक सुभाष सुधा ने वीरवार को विशेष बातचीत करते हुए कहा कि थानेसर शहर में इस समय 100 से ज्यादा पीने के पानी के टयूबवैल लोगों को स्वच्छ जल की आपूर्ति कर रहे है और इस समय नया टयूबवैल लगाने के लिए ना तो जमीन मिल रही है और ना ही तंग मौहल्लों में पीने के पानी का टयूबवैल लगाने की व्यवस्था हो सकती है। इतना ही नहीं थानेसर में लगातार भूजल स्तर भी नीचे जा रहा है। अगर इसी तरह जल का दोहन होता रहा तो निकट भविष्य में पीने के पानी के सभी टयूबवैल जवाब दे जाएंगे या फिर पानी की खपत पूरी नहीं कर पाएंगे। इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए और लोगों को भविष्य में आने वाली पीने के पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक नया प्रस्ताव तैयार किया गया, यह प्रस्ताव नहरी पानी को स्वच्छ करके लोगों को पीने के लिए उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य की चिंता को देखते हुए विषय-विशेषज्ञों और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का एक प्रस्ताव तैयार किया गया, इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा गया और इस प्रस्ताव पर हाईकमान ने भी गहनता से इस पर चर्चा की और सभी लोगों से विचार विमर्श करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने थानेसर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर अपनी मोहर लगाकर आगामी कार्रवाई के निर्देश भी दिए है। विधायक ने कहा कि इस प्रस्ताव पर आगामी कार्रवाई करने और डिटेल प्रोजैक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस प्रोजैैक्ट के लिए नरकतारी गांव में जन स्वास्थ्य विभागी की जमीन एसटीपी प्रोजैक्ट के साथ ही है और इस जमीन पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। विधायक ने कहा कि इस प्रोजैक्ट के लिए गांव नरकातारी की जमीन उपयुक्र्त प्रतीत होती है, क्योंकि इस जमीन के साथ ही एसवाईएल और भाखड़ा नहर लगती है। इस प्रोजैैक्ट पर तेजी से काम किया जाएगा और जल्दी से योजना को अमलीजामा पहनाने का प्रयास किया जाएगा। इस योजना के पूरा होने के उपरांत शहर के लोगों को नहर का साफ किया हुआ पानी पीने के लिए सप्लाई किया जाएगा। इस प्रोजैक्ट को हरी झंडी देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि सीएम ने आज तक थानेसर हल्का के लिए किसी भी योजना को मना नहीं किया है, उन्होंने तमाम योजनाओं पर तुरंत सहमती दी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?