Home haryana अब नहीं चलेगी खेल एसोसिएशन और फेडरेशन की मनमानी

अब नहीं चलेगी खेल एसोसिएशन और फेडरेशन की मनमानी

by ND HINDUSTAN
0 comment

चयन में खिलाडिय़ों से भेदभाव हुआ तो सरकार बरतेगी सख्ती:संदीप 

खेल मंत्री ने भुवनेश्वर में होने वाली सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए चयनित बच्चियों से की मुलाकात

हॉकी खिलाडिय़ों के लिए 2 लाख 75 हजार देने की घोषणा

न्यूज डेक्स संवाददाता

शाहबाद मारकंडा।  हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खिलाडिय़ों के चयन में अब एसोसिएशन और फेडरेशन का भेदभाव सहन नहीं होगा। योग्यता को दरकिनार करके भाई भतीजावाद और सिफारशी खिलाडिय़ों को भर्ती करने वाली एसोसिएशन और फेडरेशन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वे पिछले तीन महीने से इसी योजना पर काम कर रहे हैं। खेल मंत्री संदीप सिंह मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में सब जूनियर एकेडमी नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए चयनित हुई 18 लड़कियों से मिलने पहुंचे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनैतिक सचिव व पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद रहे। 

खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि हॉकी इंडिया के तत्वाधान में भुवनेश्वर में आयोजित हो रही प्रथम नेशनल सब जूनियर चैंपियनशिप में 18 बच्चियां अकेले शाहबाद से चयनित हुई हैं। जो भुवनेश्वर के लिए बहुत जल्द रवाना होंगी। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों के लिए 2 लाख 75 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि एसोसिएशन और फेडरेशन को नीट एंड क्लीन कैसे बनाया जाए। 

उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी से ज्यादा उसके अभिभावकों का उसके करियर में योगदान होता है। अपने बच्चे को प्रैक्टिस के लिए भेजते समय अभिभावक सुबह जल्दी उठते हैं और अपना पेट काटकर बच्चे की हर जरूरत को पूरा करते हैं। लेकिन चयन के समय फेडरेशन और एसोसिएशन सरकार के कोच और खिलाड़ी को दरकिनार करके अपने कोच खड़ा कर देती हैं तथा भाई भतीजावाद फैलाते हुए अयोग्य खिलाडिय़ों का चयन कर योग्य और मेहनती खिलाडिय़ों की अनदेखी की जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि यदि एक फौजी देश के लिए लड़ता है तो एक खिलाड़ी भी देश के लिए खेलता है। उनके साथ भेदभाव बिल्कुल सहन नहीं होगा।  मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव व पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि नई खेल नीति से खिलाडिय़ों में जोश पैदा हुआ है। पैरालंपिक व पैरा एथलीट खिलाडिय़ों को जनरल कैटेगरी में शामिल करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐतिहासिक घोषणा की है। जिससे खिलाडिय़ों का मनोबल मजबूत हुआ है। इस अवसर पर बीबी करतार कौर, लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह, गुरजिंदर बैंस, करण राज सिंह तूर, बलदेव राज सेठी, प्रधान बलदेव राज चावला, नरेश कुमार, डीएसओ बलबीर सिंह, दयानंद, कमल शर्मा, कुलवंत शर्मा, पंडित टेकचंद त्रिलोचन हांडा, नरेंद्र विर्क, अनिल कुमार, गौरव अंतिल, गुरप्रीत कंबोज, कृष्ण मोर व खेल मंत्री के मीडिया एडवाइजर विकास राणा सहित कई लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?