मथाना गांव में पहुंचकर बढ़ाया अदिति पाल मान-सम्मान
प्रदेश स्तरीय आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अदिति रही प्रथम
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर शिक्षा सेवा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को गांव मथाना में पहुंचकर प्रतिभाशाली खिलाड़ी अदिति पाल पुत्री जगजीत सिंह पाल मथाना का फूलों की माला व एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा खिलाड़ी अदिति पाल को मिठाई खिलाकर उसके भविष्य की कामना की। अदिति पाल के पिता जगजीत सिंह पाल मथाना ने बताया कि अदिति पाल कुश्ती में प्रदेश स्तरीय 53 किलोग्राम भार गोल्ड मैडल जीतकर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
अदिति पाल की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश व जिला कुरुक्षेत्र व मथाना व समाज का नाम ऊंचा हुआ है। मातेश्वरी आहिल्याबाई होल्कर शिक्षा समिति के सदस्य नरेश पाल, मा. अमन पाल अमीन, अमित, एडवोकेट राजकुमार ने बताया कि समिति के सभी सदस्यों को इस बेटी के प्रतिभा पर खुशी है जिसके चलते उन्हें आज गांव में पहुंचकर बेटी का मान-सम्मान किया। आदिति पाल की इस कामयाबी से पूरे जिले व पाल समाज और परिवार के अंदर खुशी की लहर है।
मा. अमन पाल व अमित पाल ने बताया कि समिति की ओर से पाल समाज की प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य हर गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर टीम के सदस्य अध्यक्ष नरेश पाल, समाजसेवी सूरजभान पाल, प्रिंसिपल बलविंदर पाल, शमशेर पाल बारवा, डॉक्टर विनोद पाल, पंच सतीश पाल, एडवोकेट राजकुमार भुस्थला पिहोवा, बैंक कर्मी अमित पाल नीलोखेड़ी, मोहन प्रधान सग्गा, मास्टर अमन पाल अमीन के अलावा अन्य ग्रामीण व महिलाएं मौजूद थी।