Home International News इस बार ओलंपिक में चलेगी भवानी की तलवार

इस बार ओलंपिक में चलेगी भवानी की तलवार

by ND HINDUSTAN
0 comment

तमिलनाडु वासी भवानी देवी ओलंपिक क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। भवानी की तलवार टोक्यो ओलंपिक में चलना तय है। तमिलनाडु वासी भवानी देवी ओलंपिक क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बन है। भवानी देवी इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलेंगी।भवानी ने समायोजित आधिकारिक रैंकिंग (एओआर) के आधार पर यह उपलब्धी हासिल की है।इस 27 वर्षीय खिलाड़ी भवानी देवी के आधिकारिक क्वालीफिकेशन पर पांच अप्रैल को रैंकिंग जारी होने पर मुहर लगना तय है।

कंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भवानी देवी शुभकामनाएं दी हैं। भवानी देवी आठ बार राष्ट्रीय चैम्पियन रहीं हैं,लेकिन रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहीं थीं। इसके बाद भी उन्होंने इटली में कोच निकोला जानोट्टी से प्रशिक्षण जारी रखा और अब जाकर अपना सपना पूरा किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?