एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र।भारत आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व पटल पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवा रहा है, उसके इस विकास की नींव देश के जिज्ञासु और नवोन्मेषी छात्रों में ही निहित है। इन्हीं भावनाओं को साकार रूप देने हेतु गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में विद्या भारती के तत्वावधान में विद्यालय स्तरीय गणित-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।इस मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की प्राचीन व अर्वाचीन उपलब्धियों से अवगत करवाते हुए उनमें क्रिया आधारित अध्ययन,अन्वेषण एवं संश्लेषण प्रवृति का विकास कर नवाचार को प्रोत्साहित करना है । इस मेले में छात्रों ने गणित, विज्ञान प्रदर्श व प्रयोग में प्रतिभागिता कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इस प्रदर्शनी में छात्रों ने विविध विषयों पर आधारित परियोजनाओं और प्रदर्शों का प्रदर्शन किया जिनमें सौर ऊर्जा पर आधारित प्रदर्श ,विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव पर आधारित प्रदर्श,भविष्य ईंधन पर आधारित प्रदर्श, नवचरित प्रदर्श,संवेदकों पर आधारित प्रदर्श ,समबहुभुजों के गुणधर्म पर आधारित प्रदर्श ,त्रिविमीय और शंकु परिच्छेद पर आधारित प्रदर्श,त्रिकोणमति आधारित प्रदर्श,सर्वसमिका आधारित प्रदर्श आदि विषय प्रमुख थे । छात्रों की इन प्रस्तुतियों ने न केवल वैज्ञानिक सोच को उजागर किया बल्कि छात्रों की कल्पनाशीलता और तकनीकी समझ का भी परिचय दिया । विद्यालय स्तर पर आयोजित इस मेले में कक्षा छठी से बारहवीं तक के बाल, किशोर, तरुण वर्ग से कुल 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया । विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र ही संकुल स्तर पर प्रतिभागिता सकेंगे। इस कार्यक्रम में छात्रों की गतिविधियों का मूल्यांकन करने हेतु श्रीमती वैशाली,श्री गुलशन छाबड़ा, श्री भारत भूषण जिंदल, श्री प्रवीण सैनी , श्रीमती मधु, श्रीमती समिधा निर्णायक की भूमिका में उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री नारायण सिंह जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के समस्त आविष्कार मानवीय कल्पना और जिज्ञासा की ही देन हैं। अतः छात्रों को नवीन चिंतन, सृजन और प्रयोग के पथ पर अग्रसर होना चाहिए ।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ घनश्याम शर्मा जी व प्रबंधक श्री पवन गुप्ता जी ने भी छात्रों को शुभकामनाएँ प्रेषित की ।
ND HINDUSTAN
-
Kurukshetra News
-
Kurukshetra News
प्रेस विज्ञप्ति हरियाणवियों के अधिकारों पर भारी पड़ रहा है बीजेपी का बाहरी प्रेम- हुड्डा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी का बाहरी प्रेम हरियाणवियों के अधिकारों व रोजगार पर भारी पड़ रहा है। प्रदेश की तमाम बड़ी…
-
Kurukshetra News
नगरों को “स्मार्ट” ही नहीं, बल्कि समर्थ, समावेशी और सतत बनाएं जनप्रतिनिधि : डिप्टी स्पीकर
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTAN‘विकसित भारत‘ का सपना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक धरातलीय सच्चाई बने- बोले डिप्टी स्पीकर शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र में पारदर्शिता, ई-गवर्नेस और नागरिक भागीदारी के कई सफल उदाहरण प्रस्तुत कर चुका…
-
ChandigarhKurukshetra News
वरिष्ठ नागरिकों ने हिमाचल यात्रा के दौरान मनाया संगीत संध्या और जन्मदिन समारोह
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANजीवन के हर पड़ाव को मुस्कान उऔर संगीत से भरने की अद्भुत मिसाल एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। सिल्वर लाइन सीनियर सिटीजन्स एसोसिएशन द्वारा हिमाचल प्रदेश की मनोरम वादियों की यात्रा का आयोजन…
-
Kurukshetra News
फोर्टिस अस्पताल मोहाली ने क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक बाय-प्लेन न्यूरो कैथ लैब का शुभारंभ किया
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANयह बाय-प्लेन न्यूरो कैथ लैब अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीक से सुसज्जित है, जो उच्च गुणवत्ता की इमेजिंग प्रदान करती है ताकि न्यूरोवैस्कुलर समस्याओं का सटीक निदान और प्रभावी इलाज सुनिश्चित किया जा सके…
-
Kurukshetra News
पंचकूला में जिलों की कार्यकारिणी को लेकर भाजपा का मंथन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANजल्द होगी सभी संगठनात्मक 27 जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा : बड़ौली पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में दूसरे दिन भी बैठक रही जारी, 18 जिलों के जिला अध्यक्षों…
-
Kurukshetra News
सूरजकुण्ड और डिज्नीलैंड से दुनिया के मानचित्र पर छाएगा हरियाणा- डॉ अरविंद शर्मा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTAN32वें मैंगो मेले का कृषि मंत्री के साथ किया उद्घाटन आम उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए योजना बनाएं विभाग प्राकृतिक खेती को हरियाणा में दिया जा रहा है बढ़ावा-…
-
Kurukshetra News
भाजपा ने गरीबों को बहकाकर लिए वोट, अब बिजली के रेट बढ़ाकर दिया झटका : अरोड़ा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकांग्रेस विधायक बोले, अब गरीबों को मिलने वाले तेल के रेट 40 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर सरकार ने डाला बोझ नप थानेसर में नालों की सफाई के नाम…
-
ChandigarhKurukshetra News
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 जुलाई को करेंगे भाजपा के तीन जिला कार्यालयों का उद्घाटन : बड़ौली
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANझज्जर, कुरूक्षेत्र और सिरसा जिला के भाजपा कार्यालयों का होगा उद्घाटन सप्ताह भर में हो जाएगी सभी जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा : बड़ौली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली…
-
ChandigarhKurukshetra News
प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को साकार करने की राह दिखाएगा स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन: नायब सिंह सैनी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANहरियाणा ने विजन-2047 के तहत एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और 50 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा करने का रखा लक्ष्य मानेसर में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय…