मुख्यमंत्री ने भिवानी के बवानी खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में की शिकरत एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 8 अक्टूबर को सरकार बनने के बाद संकल्प पत्र के वायदे को पूरा करते हुए सबसे पहले प्रदेश में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस की सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। आज सरकारी अस्पताल और पीजीआई, रोहतक में किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस का लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र के 18 वायदों को पहले 100 दिनों में ही पूरा करने का काम किया है और आगे भी सरकार अपने वायदों को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री बुधवार को जिला भिवानी के बवानी खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने मेरिट पर युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया है, जिससे युवाओं का मनोबल बढ़ा है कि उनकी मेहनत खाली नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता, जो युवाओं को रोजगार देने की बात करती है, वो ही युवाओं के रोजगार में बाधा पैदा करने का काम करते हैं। विधानसभा चुनावों के समय कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के पास चले गए और भर्ती प्रक्रिया को रुकवाने का काम किया। लेकिन मैंने अपना वादा पूरा करते हुए मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले 25 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइनिंग देने का काम किया। नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता केवल एसी कमरों में बैठक ट्वीट करने का काम करते हुए, उन्हें धरातल पर हो रहे कार्यों की जानकारी ही नहीं है। कांग्रेस हमेशा झूठ की राजनीति करती है और जनता ने कांग्रेस की दुकानदारी पर ताला जड़ने का काम किया है। अब भविष्य में भी कांग्रेस सरकार बनने की कोई उम्मीद नहीं है। तीसरे इंजन की सरकार बनने के बाद तेज गति से होंगे विकास कार्य मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पंचायती जमीन पर मकान बनाकर रह रहे लोग, जो लंबे से लिटिगेशन में फंसे हुए थे, उन्हें राहत देते हुए सरकार ने उन्हें मालिकाना हक दिलाने का काम किया है। इसके अलावा, 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है और तीसरे इंजन की सरकार बनने के बाद और तेज गति से विकास के कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि 7 मार्च, 2025 से हरियाणा का बजट सत्र चलेगा। इस बार के बजट के लिए सभी हितधारकों से सुझाव लिए गए हैं और विकास के लिए एक समावेशी व संतुलित बजट बनाने के लिए इन सुझावों को बजट में शामिल भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता के लिए भी अलग से बजट का प्रावधान किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक कपूर वाल्मीकि, घनश्याम सर्राफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ND HINDUSTAN
-
ChandigarhKurukshetra News
-
ChandigarhKurukshetra News
राज्य गीत पर विधान सभा कमेटी का काम लगभग पूरा, जल्द आएगी रिपोर्ट
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकमेटी की अंतिम बैठक में विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी शामिल हुए कल्याण बोले – हरियाणा का सबसे बेहतर परिचय करवाएगा राज्यगीत गीत में प्रदेश के इतिहास, भौगोलिक–सांस्कृतिक संरचना और विकास यात्रा की तस्वीर एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। हरियाणा राज्य गीत के चयन के लिए गठित विधान सभा की कमेटी का कार्य लगभग पूरा हो गया है। हरियाणा राज्य गीत चयन समिति की मंगलवार को आयोजित 10वीं बैठक में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कमेटी सदस्यों और अधिकारियों के साथ प्रस्तावित राज्य गीत सुना। प्रस्तावित गीत सुनने के बाद कल्याण ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा है कि यह गीत प्रदेश का समग्र रूप से परिचय करवाएगा। गीत के बोल और संगीत काफी प्रभावी हैं। समिति इस बारे में जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी तथा आगामी बजट सत्र में राज्य गीत के घोषणा होने की संभावना है। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विधान सभा कमेटी के सदस्यों, अधिकारियों और कलाकारों की मेहनत साफ रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि गीत के भाव और भाषा सौंदर्य काफी अच्छा है। गीत की विषय वस्तु में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, भौगोलिक संरचना और प्रदेश की विकास यात्रा को चित्रित किया गया है। राज्यगीत में प्रदेश की उत्सवधर्मी संस्कृति और हरियाणा वासियों की सादगी जैसी मूल विशेषताओं को इंगित करने का प्रयास किया है। इसमें प्रदेशवासियों के आपसी भाईचारे, शिक्षा और व्यापार का भी विशेष वर्णन है। गीत में जहां हरियाणवी लोक जीवन को काव्यबद्ध किया गया, वहीं इसमें प्रदेश का गौरव बढ़ाते किसानों, वीर-सैनिकों और खिलाड़ियों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। बैठक में समिति के सभापति लक्ष्मण सिंह यादव, सदस्य गीता भुक्कल, विनोद भ्याणा, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
-
haryanaKurukshetra NewsYamunanagar news
1 मार्च, 2 मार्च और 12 मार्च को होगा ड्राई-डे, शराब की बिक्री पूरी तरह से रहेगी प्रतिबंधित- जिलाधीश पार्थ गुप्ता
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर । जिलाधीश पार्थ गुप्ता ने कहा कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी और नगर पालिका रादौर में नगर निकाय क्षेत्र, जहां-जहां चुनाव होने हैं, ऐसे क्षेत्रों से तीन किलोमीटर…
-
ChandigarhKurukshetra News
रोज़ फेस्ट में नेबरहुड पार्क की मुफ्त देखभाल के लिए विनोद शाही को मेयर द्वारा सम्मानित
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । शहर के रोज गार्डन में आयोजित 53वें रोज फेस्टिवल में सेक्टर 22 के समाजसेवी और प्रसिद्ध ज्योतिषी विनोद शाही को नेबरहुड पार्क की मुफ्त देखभाल के लिए…
-
ChandigarhKurukshetra News
ब्राह्मण समाज ने देश और प्रदेश के विकास में सदा अपना योगदान दिया : पंडित मोहन लाल बड़ौली
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANनिकाय चुनाव में कांग्रेस सिर्फ औपचारिकता निभा रही है : बड़ौली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा को ब्राह्मण समाज ने दिया समर्थन एनडी हिन्दुस्तानचंडीगढ़। नगरपरिषद…
-
Kurukshetra News
प्राइमरी से लेकर उच्चतर, पूरे शिक्षा तंत्र का बीजेपी ने किया बंटाधार- हुड्डा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANप्रदेश के कॉलेजों में 4465 पद खाली, 39 में तो प्रिंसिपल तक नहीं- हुड्डा एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी ने प्राइमरी से लेकर…
-
haryanaKurukshetra NewsYamunanagar news
शहर के पार्कों में बनेगी कंपोस्ट पिट, कचरे से तैयार होगा खाद
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANपार्कों के पेड़ पौधों में ही प्रयोग होगा कंपोस्ट पिट में तैयार खाद शहर के नेहरू पार्क समेत कई पार्कों में बनाए जा रहे है कंपोस्ट पिट एनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 को लेकर तैयारियां…
-
haryanaKurukshetra News
जनता का सरकार के प्रति बढ़ा विश्वास- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANवर्तमान राज्य सरकार बिना पर्ची–बिना खर्ची युवाओं को दे रही नौकरी विकास को लेकर सरकार का विजन और नीति स्पष्ट – मुख्यमंत्री एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ ।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनावों के दौरान नौकरी बेचने की बातें कही थी, जिससे युवाओं के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और जनता ने कांग्रेस को रिजेक्ट किया। जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने बिना पर्ची-बिना खर्ची के पारदर्शिता के आधार पर मेरिट पर युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। आज युवाओं का सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है और यह वातावरण बना है कि जो योग्य होगा वो नौकरी पाएगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के समय जब युवाओं को नौकरी देने की प्रक्रिया चल रही थी, तो कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के पास चले गए और भर्ती प्रक्रिया को रुकवा दिया। लेकिन मैंने अपना वादा पूरा करते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले 25 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइनिंग देने का काम किया। उन्होंने कहा कि पानीपत एक धार्मिक, ऐतिहासिक, औद्योगिक और व्यावसायिक नगरी है और इसी को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तीव्र गति से करवाए जा रहे हैं, ताकि विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को सरकार की योजनाओं के साथ-साथ विकास का भी लाभ मिल सके। नायब सिंह सैनी ने कहा कि पानीपत क्षेत्र में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं और एमएसएमई उद्योग इस दिशा में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। सरकार ने एमएसएमई उद्योग को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर एप्रोच पर चलते हुए एक ब्लॉक – एक उत्पाद की अवधारणा को लागू किया है, ताकि व्यापार को बढ़ावा मिल सके। जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार का दायित्व है और ये हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को लेकर सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जनता की शिकायतों का समाधान तय समय में किया जाए। इसी कड़ी में सभी उपायुक्त हर रोज सुबह 2 घंटे समाधान शिविरों में जनता की समस्या सुनते हैं और समाधान भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी लगातार इन समाधान शिविरों की समीक्षा करते हैं और लोगों से बात भी करते हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल से केंद्र सरकार ने देश को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार लगातार संकल्प पत्र के वायदों को पूरा करने का काम कर रही है। सरकार के 100 दिनों के भीतर ही किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। आज 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायती भूमि पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को मालिकाना हक देने का काम किया है। विकास को लेकर सरकार का विजन और नीति स्पष्ट मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और केंद्र में डबल इंजन की सरकार चल रही है, जो हरियाणा में हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित कर रही है और अब जल्द ही ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से धरातल पर विकास कार्य और तेज गति से होंगे। वर्तमान सरकार के प्रति जनता में उत्साह और भरोसा है।
-
haryanaKurukshetra News
प्रधानमंत्री मोदी की पहल से प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा : राज्यपाल आचार्य देवव्रत
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANश्री कृष्ण वैलनेस यज्ञ, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन एनडी हिन्दुस्तान रेवाड़ी । गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती को वक्त की जरूरत बताते हुए…
-
ChandigarhKurukshetra News
कथा व्यास आचार्य श्री हरिजी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों को दी भगवान की निर्मल भक्ति की महिमा की शिक्षा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । सेक्टर 23 डी स्थित श्री महावीर मंदिर मुनि सभा (साधु आश्रम) में 56वें वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस…