…
ND HINDUSTAN
-
haryanaKarnal newsKurukshetra News
-
Kurukshetra News
स्टार्टअप के जरिए बुलंदियों को छू सकते हैं युवाः उत्कर्ष सिंह
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेेज के इंस्टीट्युशनल इनोवेशन काउंसिल सेल , गृह विज्ञान विभाग व सक्षम सोसायटी जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में नौकरी बनाम स्टार्टअप विषय पर एक दिवसीय…
-
ट्रांसपरेंसी और गुड गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम: सीएस संजय मल्होत्रा एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । पंजाब चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (पीसीसीआई) और टेक्स ट्रेड एंड सर्विसेज (टीटीएस) ने संयुक्त…
-
Kurukshetra News
किसानों को एमएसपी और मुआवजे से वंचित रखना चाहती है बीजेपी सरकार- हुड्डा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANआधे किसानों का अबतक नहीं हुआ पोर्टल पर पंजीकरण, अब तक किसान मुआवजे से भी वंचित- हुड्डा एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि पोर्टलों…
-
Kurukshetra News
भारत की सबसे अमीर महिला एवं विधायक सावित्री जिंदल ने किए माँ भद्रकाली के दर्शन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान माँ भद्रकाली शक्तिपीठ कुरुक्षेत्र में आज भारत की सबसे अमीर महिला एवं हिसार से विधायक सावित्री जिंदल , उनकी सुपुत्री सरोज जिंदल , संचारिका क्लब की 100 सदस्यों…
-
Kurukshetra News
पानी की एक-एक बूंद को बचाने के लिए हर विभाग को तैयार करनी होगी योजना:विरेन्द्र कुमार
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANसरकारी भवनों की छतों पर रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगाने के दिए निर्देश कुरुक्षेत्र के 7 ब्लॉक पहुंचे डार्क जोन में, अधिकारी जल शक्ति अभियान जल संचय और जिला वाटॅर…
-
haryanaKurukshetra News
रंगमंच प्रकृति रक्षा के लिए बनेगा माध्यम-अपराजिता
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANरंगमंच समूह में काम करने की आदत डालता है-अपराजिता बचपन में जिज्ञासा होती है नयी चीजों को सीखने के लिए-अपराजिता 27 से 29 तक तीन दिवसीय राष्ट्ीय चित्रकला कार्यशाला होगी…
-
ChandigarhKurukshetra News
हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था का होगा कायाकल्प, मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूलों में छात्र व शिक्षकों का अनुपात किया जाएगा सुनिश्चित, आगामी शैक्षणिक सत्र से कोई भी स्कूल ऐसे नहीं बचेगा, जहां शिक्षकों की कमी हो – नायब सिंह सैनी कॉलेजों में स्मार्ट क्लास रूम के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए तैयार की जाएगी रूपरेखा, ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को होगा बड़ा फायदा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए लक्ष्यों को तय समयावधि में करें पूरा – शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा चंडीगढ़ । हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए नायब सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप छात्र और शिक्षकों के अनुपात को सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए। स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नए सिरे से कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेशभर में कोई भी स्कूल ऐसा नहीं बचेगा, जहां शिक्षकों की कमी हो। मुख्यमंत्री शुक्रवार देर सायं मौलिक शिक्षा, स्कूल शिक्षा और उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर रहे थे। बैठक में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा भी उपस्थित थे। नायब सिंह सैनी ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए राशनलाइजेशन कर व्यापक योजना तैयार की जाए ताकि यदि कहीं किसी स्कूल में शिक्षकों की कमी है तो उसे पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा में शिक्षकों की कमी नहीं है, केवल छात्रों की संख्या के अनुरूप शिक्षकों की तनाती की व्यवस्था निश्चित की जाए। नए शैक्षणिक सत्र से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए। जनता में किया जाए विश्वास जागृत, ताकि अधिक से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में करें शिक्षा ग्रहण मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों के प्रति जनता में विश्वास जागृत किया जाए ताकि अधिक से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने आएं। सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को संस्कारवान बनाने व सांस्कृतिक ज्ञान प्रदान करने के लिए आठवीं कक्षा तक गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऊर्जावान बनाने के लिए स्कूलों में खेल और स्वच्छता को अनिवार्य किया जाए। साथ ही, शिक्षकों का भी कौशल विकास किया जाए ताकि वे नई-नई पद्धतियों के अनुसार बच्चों को पढ़ा सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्कूलों व कॉलेजों में मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय की व्यवस्था व स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए। ब्लॉक स्तर पर मॉडल संस्कृति स्कूलों की बढ़ाई जाए संख्या नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ब्लॉक स्तर पर मॉडल संस्कृति स्कूल खोले, जो सीबीएसई बोर्ड से एफिलिएटिड हैं। इन स्कूलों में बच्चों को इंग्लिश मीडियम सहित गणित व विज्ञान की शिक्षा दी जा रही है। इन स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए होड़ लगी है, इसलिए ब्लॉक स्तर पर मॉडल संस्कृति स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाए। तय समय सीमा में पूरा किया जाए हर कार्य, अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में नहीं होगी बर्दाशत मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते हुए नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि लंबित विकास कार्यों को तीव्र गति से पूरा किया जाए। हर कार्य के लिए समय सीमा तय की जाए और उस समय सीमा में भी कार्य पूर्ण किया जाए।अनावश्यक देरी किसी भी प्रकार से बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग के इंजीनियरिंग विंग के कार्यों के लिए अन्य विभागों के एक्सईएन लेवल के अधिकारियों को टेंडर इत्यादि प्रक्रियाओं के लिए अधिकृत किया जाए। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार कार्य तय समय में पूरा नहीं करते हैं उनके विरुद्ध भी सख्त एक्शन लिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हर बच्चे को ट्रैक किया जाए कि वह 12वीं कक्षा के बाद किस संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। हरियाणा से बाहर भी यदि कोई बच्चा शिक्षा ग्रहण कर रहा है तो उसकी भी जानकारी रखी जाए ताकि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा के मूलभूत अधिकार से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का उद्देश्य हरियाणा को शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाना है, एआई के युग में हमें आधुनिक शिक्षा में अमूल चूक परिवर्तन करने होंगे । इसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्य को गंभीरता से लें। जब भी बैठक में आए तो उन्हें हर जानकारी होनी चाहिए।
-
Kurukshetra NewsYamunanagar news
कारपोरेट सेक्टर में नौकरी अर्जित करने के लिए अपडेट रहना जरूरीः डॉ अनीता मौदगिल
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANडीएवी गर्ल्स कॉलेज में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन एनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से छात्राओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।…
-
Kurukshetra News
मिसल सतलुज द्वारा रानी साहिब कौर महिला स्वास्थ्य देखभाल शिविर का आयोजन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान मोहाली । मोहाली से सटे गांव खिज़राबाद स्थित गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह जी में मिसल सतलुज द्वारा रानी साहिब कौर महिला स्वास्थ्य देखभाल शिविर का आयोजन किया गया।…