हरित क्रांति में अन्न उत्पादन में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला करनाल बना पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपनों कासाकार करने का गवाह महिलाओं की रही बड़ी भागेदारी, 17 में से 5 प्रवेश द्वारा केवल महिलाओं के लियेन्यूज डेक्स संवाददाता करनाल। हरियाणा गठन की 57वीं वर्षगांठ पर यहां आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम कई मायनों में अहम रहा। विगत नौ वर्षों से मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति कोपहले पायदान पर लाने के लिये कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह सपना आज उस समय साकार नजर आया जब केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अंत्योदय महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। हरियाणा का करनाल जिला प्रदेश का सबसे अधिक पैदावार देने वाला जिला है। हरित क्रांति में अहम योगदान देने वाला यह जिला अबश्वेत क्रांति की ओर भी अग्रसर है। यहां के मत्स्य पालक सुलतान सिंह को पदम श्री पुरस्कार से भी नवाजा गया है। सहकारिता के क्षेत्र में भीयह जिला नई बुलंदियां छू रहा है। पिछले दिनों सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ही यहां एग्रो मॉल को हैफेड का निर्यातक हाउस के रूप मेंलोकार्पण किया था। अब हैफेड के सभी उत्पाद एक ही छत के नीचे आ गये हैं और उनका निर्यात संभव हुआ है। एक बार फिर आज अमित शाह यहां सेक्टर चार में आयोजित अंत्योदय महासम्मेलन में पहुंचे और लोगों की विशेषकर महिलाओं कीउपस्थिति देखकर गदगद नजर आये। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अंत्योदय भावना से जनसेवा करने के लिये पीठ भी थपथपाई।इससे आने वाले चुनावों के लिये भी अमित शाह स्पष्ट संदेश दे गये कि मनोहर लाल ही पार्टी पसंद हैं। आज का अंत्योदय महासम्मेलन भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिये अग्रि परीक्षा से कम नहीं है जब 2014 में पहली बार 26 अक्तूबर कोमुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा था तो उस समय एकाएक ही 22 जनवरी 2015 को ऐतिहासिक नगरी पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेबेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं, राष्ट्र व्यापी अभियान की शुरूआत करने की जिम्मेवारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंप दी थी। सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों, प्रबुद्घ व्यक्तियों व खापों के सहयोग से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान सफल हुआ औरहरियाणा में लिंगानुपात उस समय एक हजार लडक़ों के पीछे 861 लड़कियों का था जो अब बढक़र 922 हो गया है। यह समाज मेंलड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच का परिणाम है। कभी हरियाणा के नाम पर कन्या भ्रूण हत्या का कलंक था उसको मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धोया है। आज हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही है। खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य की बात है यहां तक कि चंद्रयान-3 में भीहरियाणा की बेटियों ने अहम योगदान रहा। अंत्योदय महासम्मेलन में महिलाओं की भागेदारी देखने को मिली। कुल 17 में से 5 प्रवेश द्वारा केवल महिलाओं के लिये बनाये गये थे। पांचों पर प्रवेश के लिये महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिला पुलिस कर्मियों में भी आगंतुक महिलाओं के लिये प्रवेश करवाने में उत्सुकता देखने को मिली। लाभार्थियों के साथ-साथ कुछ महिलाओं को चूल्हा चौकी का निपटा कर केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को सुनने पहुंची थी। मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम में भी महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही है। कुछ महिलाओं का कहना था कि उनके पड़ोस केगांव व शहर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम हुआ, था उस समय किसी कारणवश मुख्यमंत्री को सुनने नहीं पहुंच सकी थी। इसलिये आज कुछ संगिनियों के साथ यहां पहुंची हैं। पहली बार 50 प्रतिशत से अधिक पंचायती राज संस्थाओं में पढ़ी लिखी महिलाओं की भागीदारिता मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रयासों से संभव हुई है। जनसंवाद कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के साथ मंच सांझा कर महिला सरपंच खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। आज अंत्योदय महासम्मेलन भी मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम से कम नहीं है और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर समाज में संदेश दिया है कि वे अब घूंघट की आड़ में चूल्हा चौकी तक सीमित नहीं है बल्कि हर क्षेत्र में पुरूषों के मुकाबले आगे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं को ऐसा अवसर प्रदान किया है इसके लिये कई महिलाओं ने खुले मनसे सीएम की तारीफ की। कुछ का कहना था कि मुख्यमंत्री ने पढ़ी लिखी पंचायत देने के लिये सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी, यह देशमें किसी छिपा नहीं है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, राज्यसभा सांसद व हरियाणा बीजेपी प्रभारी बिप्लब देब, हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, लोकसभा सांसद एवं हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, मुद्रण एवं लेखन सामग्री राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, सांसद रमेश कौशिक, कृष्ण लाल पंवार, कार्तिकेय शर्मा, अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ND HINDUSTAN
-
haryanaKurukshetra News
-
haryanaKurukshetra News
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर आंकड़ों और तथ्यों के साथ दी तीखी प्रतिक्रिया
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANकहा- आधा झूठ, आधा भ्रष्टाचार, आधी लचर, आधी लाचार और पूरी बेकार है बीजेपी-जेजेपी सरकार 9 वर्षों की यही पहचान, पिछड़ा हरियाणा, जन-जन का हुआ अपमान- हुड्डा किसान को एमएसपी,…
-
haryanaKurukshetra News
जेजेपी कानूनी प्रकोष्ठ में विस्तार, सात जिलों में जिला कार्यकारिणी घोषित
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANजेजेपी ने कानूनी सेल में सात जिलों में 117 पदाधिकारी बनाए न्यूज डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए जिला स्तर पर 117 पदाधिकारियों की…
-
haryanaKurukshetra News
चुनावी मुद्दा बना ऐडेड कॉलेज के समायोजन का मामला
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिंदुस्तान संवाददाता चंडीगढ़। हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियों के नेता लगातार वोटर्स को लुभाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं । वहीं…
-
haryanaKurukshetra News
विद्यापीठ में भव्य सामूहिक विवाह समारोह को लेकर गीता जयंती समारोह समिति के सदस्यों की तैयारी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANविद्यापीठ में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह को लेकर आ रहे हैं लगातार आवेदन न्यूज डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। गीता जयंती महोत्सव 2023 के अवसर पर भी भव्य सामूहिक विवाह समारोह…
-
haryanaKurukshetra NewsSports
इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक के दो छात्रों को जूजुत्सु (मार्शल आर्ट) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर चयन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANन्यूज डेक्स संवाददाता रोहतक। इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक के दो छात्रों कक्षा नवमी से झंकार 65 किलोग्राम व माहिर पावड़िया कक्षा सातवीं का अंडर 50 किलोग्राम के अंतर्गत बारहवीं वल्र्ड…
-
haryanaKurukshetra News
प्रख्यात शिक्षाविद् डा.कैलाश चंद्र शर्मा होंगे हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के चेयरमैन
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANबतौर वीसी केयू के सख्त प्रशासक से हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के चेयरमैन पद तक का सफर राजेश शांडिल्य/ एनडी हिंदुस्तान चंडीगढ़। प्रख्यात शिक्षाविद् डा.कैलाश चंद्र शर्मा अब हरियाणा…
-
Kurukshetra NewsNational NewsUttar PradeshUttarakhand
स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों ने लखनऊ के गांधी सभागार से भरी हुंकार
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANसेनानियों के सम्मान की रक्षा और सेनानी परिजनों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा सेनानी परिजन अपने गौरव को पहचानें, देश भर में 4 करोड़ परिजनों का है यह…
-
haryanaKurukshetra NewsNational NewsPunjab
चंडीगढ़ सीए ब्रांच सदस्यों ने ईडी द्वारा गिरफ्तार सीए के साथ एकजुटता व्यक्त की
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANसीए एसके बंसल, उच्च प्रतिष्ठा वाले और ईमानदार व्यक्ति हैं : विशाल पुरी एनडी हिंदुस्तान संवाददाता चंडीगढ़। आईसीएआई की चंडीगढ़ शाखा के अध्यक्ष ने साथी सदस्यों के साथ सीए एसके…
-
DelhiharyanaKurukshetra News
पीएम मोदी के नेतृत्व में युवा भारत के संकल्प के साथ अमृत वाटिका का निर्माण देश की आजादी के महानायकों का स्वर्णिम इतिहास लिखेगी: डॉ.आर.के.विश्वकर्मा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTAN“संकल्प आज हम लेते हैं,जन-जन को जाकर जगाएंगे न्यूज डेक्स संवाददाता दिल्ली। सौगंध मुझे इस मिट्टी की, हम युवा भारत को भव्य बनायेंगे” के संकल्प के साथ आजादी के अमृत…