निकाय चुनाव में कांग्रेस सिर्फ औपचारिकता निभा रही है : बड़ौली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा को ब्राह्मण समाज ने दिया समर्थन एनडी हिन्दुस्तानचंडीगढ़। नगरपरिषद…
ND HINDUSTAN
-
ChandigarhKurukshetra News
-
Kurukshetra News
प्राइमरी से लेकर उच्चतर, पूरे शिक्षा तंत्र का बीजेपी ने किया बंटाधार- हुड्डा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANप्रदेश के कॉलेजों में 4465 पद खाली, 39 में तो प्रिंसिपल तक नहीं- हुड्डा एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी ने प्राइमरी से लेकर…
-
haryanaKurukshetra NewsYamunanagar news
शहर के पार्कों में बनेगी कंपोस्ट पिट, कचरे से तैयार होगा खाद
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANपार्कों के पेड़ पौधों में ही प्रयोग होगा कंपोस्ट पिट में तैयार खाद शहर के नेहरू पार्क समेत कई पार्कों में बनाए जा रहे है कंपोस्ट पिट एनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 को लेकर तैयारियां…
-
haryanaKurukshetra News
जनता का सरकार के प्रति बढ़ा विश्वास- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANवर्तमान राज्य सरकार बिना पर्ची–बिना खर्ची युवाओं को दे रही नौकरी विकास को लेकर सरकार का विजन और नीति स्पष्ट – मुख्यमंत्री एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ ।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनावों के दौरान नौकरी बेचने की बातें कही थी, जिससे युवाओं के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और जनता ने कांग्रेस को रिजेक्ट किया। जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने बिना पर्ची-बिना खर्ची के पारदर्शिता के आधार पर मेरिट पर युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। आज युवाओं का सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है और यह वातावरण बना है कि जो योग्य होगा वो नौकरी पाएगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के समय जब युवाओं को नौकरी देने की प्रक्रिया चल रही थी, तो कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के पास चले गए और भर्ती प्रक्रिया को रुकवा दिया। लेकिन मैंने अपना वादा पूरा करते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले 25 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइनिंग देने का काम किया। उन्होंने कहा कि पानीपत एक धार्मिक, ऐतिहासिक, औद्योगिक और व्यावसायिक नगरी है और इसी को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तीव्र गति से करवाए जा रहे हैं, ताकि विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को सरकार की योजनाओं के साथ-साथ विकास का भी लाभ मिल सके। नायब सिंह सैनी ने कहा कि पानीपत क्षेत्र में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं और एमएसएमई उद्योग इस दिशा में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। सरकार ने एमएसएमई उद्योग को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर एप्रोच पर चलते हुए एक ब्लॉक – एक उत्पाद की अवधारणा को लागू किया है, ताकि व्यापार को बढ़ावा मिल सके। जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार का दायित्व है और ये हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को लेकर सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जनता की शिकायतों का समाधान तय समय में किया जाए। इसी कड़ी में सभी उपायुक्त हर रोज सुबह 2 घंटे समाधान शिविरों में जनता की समस्या सुनते हैं और समाधान भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी लगातार इन समाधान शिविरों की समीक्षा करते हैं और लोगों से बात भी करते हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल से केंद्र सरकार ने देश को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार लगातार संकल्प पत्र के वायदों को पूरा करने का काम कर रही है। सरकार के 100 दिनों के भीतर ही किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। आज 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायती भूमि पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को मालिकाना हक देने का काम किया है। विकास को लेकर सरकार का विजन और नीति स्पष्ट मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और केंद्र में डबल इंजन की सरकार चल रही है, जो हरियाणा में हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित कर रही है और अब जल्द ही ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से धरातल पर विकास कार्य और तेज गति से होंगे। वर्तमान सरकार के प्रति जनता में उत्साह और भरोसा है।
-
haryanaKurukshetra News
प्रधानमंत्री मोदी की पहल से प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा : राज्यपाल आचार्य देवव्रत
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANश्री कृष्ण वैलनेस यज्ञ, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन एनडी हिन्दुस्तान रेवाड़ी । गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती को वक्त की जरूरत बताते हुए…
-
ChandigarhKurukshetra News
कथा व्यास आचार्य श्री हरिजी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों को दी भगवान की निर्मल भक्ति की महिमा की शिक्षा
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । सेक्टर 23 डी स्थित श्री महावीर मंदिर मुनि सभा (साधु आश्रम) में 56वें वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस…
-
Kurukshetra News
अग्रवाल वैश्य समाज ने शादियों में निमंत्रण पत्र नहीं छपवाने का लिया अहम निर्णय
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANअग्रवाल वैश्य समाज की बैठक में विवाहों पर रखे गए प्रस्ताव पर की गई विस्तृत चर्चा एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र । विवाह शादियों में दिखावे एवं शानो शौकत के लिए बढ़ते…
-
ChandigarhKurukshetra News
ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से प्रदेश का होगा तेज गति से विकास- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANजनता ने प्रधानमंत्री की नीतियों में जताया विश्वास एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री श्री…
-
ChandigarhKurukshetra News
एक्सक्लूसिव कंटेंट के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘ओशनीक स्ट्रीम’ अपने नए शो ‘वेडिंग इंडिया द कल्चर लव’ के प्रीमियर के साथ लॉन्च
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANवेडिंग इंडिया द कल्चर लव’, शो की प्रोड्यूसर जसप्रीत प्रीति शाहिद ने कहा कि “हम ‘ब्लैक ह्यूमर’और अनाप-शनाप कंटेंट के साथ भरे ओटीटी लैंडस्कैप में फैमिली इन्फोटेनमेंट को पेश करेंगे”…
-
haryanaKarnal newsKurukshetra News
हुक्का बार पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई: मंडल आयुक्त
by ND HINDUSTANby ND HINDUSTANएनडी हिन्दुस्तान करनाल। मंडल आयुक्त राजीव रतन ने शहरी क्षेत्र में संचालित हुक्का बार पर तत्काल प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के गृह विभाग की…