एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । केंद्र सरकार ने हरियाणा में लंबित आयुष्मान भारत की राशि निर्गत …
एनडी हिन्दुस्तान अम्बाला । भीख मांग कर गुजारा करने वाले बच्चो को भी भीख परनिर्भर …
अभियान के तहत अभी तक हुए कार्यों की समीक्षा की एनडी हिन्दुस्तान रेवाड़ी । जिला …
एनडी हिन्दुस्तान कैथल। जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने जिला प्रशासन के सहयोग से चीका के …
कहा : महिलाएं खेलों में भी भाग लेकर कर रही देश ओर प्रदेश का नाम …
औषधीय पौधों की खेती से किसानों का जीवन होगा खुशहाल: प्रो सुरेश मल्होत्रा एनडी हिन्दुस्तान …
यह कौशल विकास शिक्षा का युग है, और युवाओं को भविष्य के बारे में सोचना चाहिए: …
मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मान के लिए दी बधाई एवं शुभकामनाएं एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । हरियाणा …
एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र । श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल के छात्र पारस धीमान ने इंस्पायर …
एनडी हिन्दुस्तान कैथल। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा …
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह मुख्यमंत्री ने महिलाओं को विशेष दिनों में मिलने वाली छुट्टियों में बढ़ोतरी की करी घोषणा प्रदेश की महिलाओं को डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण, मुख्यमंत्री ने करी घोषणा नायब सिंह सैनी ने आनलाईन माध्यम से प्रदेश में 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का किया उद्घाटन हरियाणा की बेटियाँ खेलों में मेडल भी ला रही है, और सेना में जाकर देश की रक्षा भी कर रही है–मुख्यमंत्री एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में वहां की महिलाओं का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो परिवार, समाज और देश सब आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास और गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत में अगर किसी का सबसे बड़ा योगदान होगा तो वो इस देश की माताओं बहनों बेटियों का होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री ने परम्परागत दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं को विशेष दिनों में मिलने वाली छुट्टियों में की गई बढ़ोतरी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए महिला कल्याण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के कार्यालयों में नियमित महिला सरकारी कर्मचारियों को अब प्रतिवर्ष 20 की बजाय 25 छुट्टियां मिलेंगी। इसी प्रकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम में काम कर रही महिला कर्मियों को प्रतिवर्ष 10 छुट्टियां मिलती थी। अब इन वार्षिक अवकाश के अलावा महिला कर्मचारियों को प्रतिमाह एक अतिरिक्त छुट्टी दी जाएगी। इस तरह इन कर्मचारियों को 10 की बजाय 22 छुट्टियां मिलेगी। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश की महिलाओं को डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने हरियाणा में महिला कृषि वृद्धि योजना शुरू करके कृषि परिवारों में महिलाओं की पशुधन पालन, मधुमक्खी पालन, झोंगा पालन, डेयरी फार्मिंग और अन्य कृषि उद्यम जैसी गतिविधियों के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने का संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री ने की तीन नए पोर्टलों की शुरूआत इसके अलावा श्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश में 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन और बाल भवन चरखी दादरी का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने घरेलू हिंसा शिकायत पंजीकरण और निगरानी के लिए पोर्टल, आपकी बेटी-हमारी बेटी के लिए एमआईएस पोर्टल और एसएनपी मांग और आपूर्ति पोर्टल का शुभारंभ किया। लैंगिक समानता को एक नारा नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन का रूप देना होगा …
जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर ने गांव दयालपुर में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का …
