सरकारी भवनों की छतों पर रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगाने के दिए निर्देश कुरुक्षेत्र के …
रंगमंच समूह में काम करने की आदत डालता है-अपराजिता बचपन में जिज्ञासा होती है नयी …
एनडी हिन्दुस्तान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूलों में छात्र व शिक्षकों का अनुपात किया जाएगा सुनिश्चित, आगामी शैक्षणिक सत्र से कोई भी स्कूल ऐसे नहीं बचेगा, जहां शिक्षकों की कमी हो – नायब सिंह सैनी कॉलेजों में स्मार्ट क्लास रूम के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए तैयार की जाएगी रूपरेखा, ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को होगा बड़ा फायदा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए लक्ष्यों को तय समयावधि में करें पूरा – शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा चंडीगढ़ । हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए नायब सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप छात्र और शिक्षकों के अनुपात को सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए। स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नए सिरे से कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेशभर में कोई भी स्कूल ऐसा नहीं बचेगा, जहां शिक्षकों की कमी हो। मुख्यमंत्री शुक्रवार देर सायं मौलिक शिक्षा, स्कूल शिक्षा और उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर रहे थे। बैठक में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा भी उपस्थित थे। नायब सिंह सैनी ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए राशनलाइजेशन कर व्यापक योजना तैयार की जाए ताकि यदि कहीं किसी स्कूल में शिक्षकों की कमी है तो उसे पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा में शिक्षकों की कमी नहीं है, केवल छात्रों की संख्या के अनुरूप शिक्षकों की तनाती की व्यवस्था निश्चित की जाए। नए शैक्षणिक सत्र से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए। जनता में किया जाए विश्वास जागृत, ताकि अधिक से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में करें शिक्षा ग्रहण मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों के प्रति जनता में विश्वास जागृत किया जाए ताकि अधिक से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने आएं। सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को संस्कारवान बनाने व सांस्कृतिक ज्ञान प्रदान करने के लिए आठवीं कक्षा तक गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऊर्जावान बनाने के लिए स्कूलों में खेल और स्वच्छता को अनिवार्य किया जाए। साथ ही, शिक्षकों का भी कौशल विकास किया जाए ताकि वे नई-नई पद्धतियों के अनुसार बच्चों को पढ़ा सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्कूलों व कॉलेजों में मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय की व्यवस्था व स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए। …
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन एनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज …
एनडी हिन्दुस्तान मोहाली । मोहाली से सटे गांव खिज़राबाद स्थित गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह जी …
एनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर । हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि …
एनडी हिन्दुस्तान रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में आज जेएसडब्ल्यू सपोर्ट्स हरियाणा स्टीलर्स की विजेता …
कहा सफाई कर्मचारी की समस्याओं का जल्द निकाला जाएगा समाधान एनडी हिन्दुस्तान करनाल । हरियाणा …
हिंदी को विश्व स्तर पर मिल रहा है सम्मान : डा. जय भगवान सिंगला एनडी …
भीषण सर्दी के बावजूद मकड़ौली टोल पर एकत्रित हुए सैकड़ों किसान किसानों ने केंद्र सरकार …
केंद्रीय ऊर्जा, आवाज, एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने घरौंडा विश्राम गृह में …
एनडी हिन्दुस्तान कुरुक्षेत्र । सर्दी की शीतलहर के चलते मौसम में परिवर्तन की संभावना बन …
