मुख्यमंत्री ने जुलाना नगर पालिका भाजपा से चेयरमैन पद के प्रत्याशी डॉ. संजय जांगड़ा के …
मुख्यमंत्री ने भिवानी के बवानी खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में की शिकरत एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 8 अक्टूबर को सरकार बनने के बाद संकल्प पत्र के वायदे को पूरा करते हुए सबसे पहले प्रदेश में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस की सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। आज सरकारी अस्पताल और पीजीआई, रोहतक में किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस का लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र के 18 वायदों को पहले 100 दिनों में ही पूरा करने का काम किया है और आगे भी सरकार अपने वायदों को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री बुधवार को जिला भिवानी के बवानी खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने मेरिट पर युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया है, जिससे युवाओं का मनोबल बढ़ा है कि उनकी मेहनत खाली नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता, जो युवाओं को रोजगार देने की बात करती है, वो ही युवाओं के रोजगार में बाधा पैदा करने का काम करते हैं। विधानसभा चुनावों के समय कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के पास चले गए और भर्ती प्रक्रिया को रुकवाने का काम किया। लेकिन मैंने अपना वादा पूरा करते हुए मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले 25 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइनिंग देने का काम किया। नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता केवल एसी कमरों में बैठक ट्वीट करने का काम करते हुए, उन्हें धरातल पर हो रहे कार्यों की जानकारी ही नहीं है। कांग्रेस हमेशा झूठ की राजनीति करती है और जनता ने कांग्रेस की दुकानदारी पर ताला जड़ने का काम किया है। अब भविष्य में भी कांग्रेस सरकार बनने की कोई उम्मीद नहीं है। तीसरे इंजन की सरकार बनने के बाद तेज गति से होंगे विकास कार्य मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पंचायती जमीन पर मकान बनाकर रह रहे लोग, जो लंबे से लिटिगेशन में फंसे हुए थे, उन्हें राहत देते हुए सरकार ने उन्हें मालिकाना हक दिलाने का काम किया है। इसके अलावा, 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है और तीसरे इंजन की सरकार बनने के बाद और तेज गति से विकास के कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि 7 मार्च, 2025 से हरियाणा का बजट सत्र चलेगा। इस बार के बजट के लिए सभी हितधारकों से सुझाव लिए गए हैं और विकास के लिए एक समावेशी व संतुलित बजट बनाने के लिए इन सुझावों को बजट में शामिल भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता के लिए भी अलग से बजट का प्रावधान किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक कपूर वाल्मीकि, घनश्याम सर्राफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कमेटी की अंतिम बैठक में विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी शामिल हुए कल्याण बोले – हरियाणा का सबसे बेहतर परिचय करवाएगा राज्यगीत गीत में प्रदेश के इतिहास, भौगोलिक–सांस्कृतिक संरचना और विकास यात्रा की तस्वीर एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़। हरियाणा राज्य गीत के चयन के लिए गठित विधान सभा की कमेटी का कार्य लगभग पूरा हो गया है। हरियाणा राज्य गीत चयन समिति की मंगलवार को आयोजित 10वीं बैठक में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कमेटी सदस्यों और अधिकारियों के साथ प्रस्तावित राज्य गीत सुना। प्रस्तावित गीत सुनने के बाद कल्याण ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा है कि यह गीत प्रदेश का समग्र रूप से परिचय करवाएगा। गीत के बोल और संगीत काफी प्रभावी हैं। समिति इस बारे में जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी तथा आगामी बजट सत्र में राज्य गीत के घोषणा होने की संभावना है। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विधान सभा कमेटी के सदस्यों, अधिकारियों और कलाकारों की मेहनत साफ रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि गीत के भाव और भाषा सौंदर्य काफी अच्छा है। गीत की विषय वस्तु में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, भौगोलिक संरचना और प्रदेश की विकास यात्रा को चित्रित किया गया है। राज्यगीत में प्रदेश की उत्सवधर्मी संस्कृति और हरियाणा वासियों की सादगी जैसी मूल विशेषताओं को इंगित करने का प्रयास किया है। इसमें प्रदेशवासियों के आपसी भाईचारे, शिक्षा और व्यापार का भी विशेष वर्णन है। गीत में जहां हरियाणवी लोक जीवन को काव्यबद्ध किया गया, वहीं इसमें प्रदेश का गौरव बढ़ाते किसानों, वीर-सैनिकों और खिलाड़ियों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। बैठक में समिति के सभापति लक्ष्मण सिंह यादव, सदस्य गीता भुक्कल, विनोद भ्याणा, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । शहर के रोज गार्डन में आयोजित 53वें रोज फेस्टिवल में सेक्टर 22 …
निकाय चुनाव में कांग्रेस सिर्फ औपचारिकता निभा रही है : बड़ौली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की …
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । सेक्टर 23 डी स्थित श्री महावीर मंदिर मुनि सभा (साधु आश्रम) …
जनता ने प्रधानमंत्री की नीतियों में जताया विश्वास एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री …
वेडिंग इंडिया द कल्चर लव’, शो की प्रोड्यूसर जसप्रीत प्रीति शाहिद ने कहा कि “हम …
एनडी हिन्दुस्तान यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर निगम को बेहतर रैंक दिलाने को लेकर …
एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । परीक्षित ने श्री शुकदेव जी से प्राणी मात्र के कल्याण के लिए …
बिना भेदभाव के करवाए जा रहे विकास कार्य : नायब सिंह सैनी -मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद वासियों से किया सीधा संवाद एनडी हिन्दुस्तान चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूरे हरियाणा में विकास की विचारधारा के साथ कार्य करवाएं जा रहे हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिले, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से सरकार सार्थक कदम बढ़ा रही है। आमजन के हितों की अनदेखी न हो इस पर सरकार का पूरा फोकस है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को फरीदाबाद में अपने दौरे के दौरान आमजन से सीधा संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर सपूतों को नमन भी किया। उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि रेल, सडक़ के साथ ही मेट्रो कनेक्टिविटी के साथ आने वाले दिनों में बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो का विस्तार करके क्षेत्र को सौगात देने का कार्य भी वर्तमान सरकार द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा की भावना से सरकार कार्य कर रही है और लोगों को उनके घर द्वार पर सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के समान विकास कराने का लक्ष्य लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि जन सुविधा के लिए सरकार ने उपमंडल से लेकर जिला स्तर के कार्यालयों में समाधान शिविरो का आयोजन कर हर वर्ग से जुड़ी समस्याओं का निदान प्रत्येक कार्य दिवस पर सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कार्य कर रही है। आज लोगों को अपने कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए सभी जरूरी सेवाएं ऑनलाइन की जा रही है। इससे पूरी पारदर्शिता के साथ कम समय में आमजन के कार्य हो रहे हैं। पूरे हरियाणा में आवागमन सुविधा को बेहतर बनाया गया है और मजबूत सडक़ सुरक्षा तंत्र के साथ सडक़ों का जाल बिछाकर परिवहन को सुगम बनाया गया है। वहीं गरीब और जरूरतमंदों के लिए परिवहन विभाग की हैप्पी कार्ड योजना काफी लाभकारी सिद्ध हो रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी काफी सजग है। प्रदेश सरकार चिरायु योजना के तहत जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाकर उनके परिवारों को 5 लाख रुपए तक सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया करवा रही है। इसमें जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए तक है उनके मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। वहीं तीन लाख तक की सालाना आय वाले परिवार के लिए 1500 रुपए के शुल्क पर इस सुविधा का लाभ प्रदान किया जा रहा है। सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ निशुल्क देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार किए गए हैं। हरियाणा में छात्राओं को उच्च शिक्षा देने के उद्देश्य से महाविद्यालयों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा 2025 तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की पहल करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि आज युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरियां दी जा रही है। इससे अब हर वर्ग के युवा अपनी मेहनत के दम पर सरकारी नौकरी पाने में सफल हो रहे हैं। वहीं खेलों में भी हरियाणा का डंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बज रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी विश्व स्तर की स्पर्धाओं में मेडल हासिल करके देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
बैंड बाजों के साथ संकीर्तन करते हुए पहले दिन निकली गई भव्य कलश यात्रा जीवन …
