Home Chandigarh
Category:

Chandigarh

banner
by ND HINDUSTAN

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लिया पदाधिकारियों से फीडबैकप्रदेश पदाधिकारियों ने आत्मविश्वास के साथ कहा, जीत …

by ND HINDUSTAN

सिरसा में सर्वाधिक 69.77 प्रतिशत हुआ मतदान-अनुराग अग्रवाल सभी विधानसभा क्षेत्रों में 60 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान न्यूज़ डेक्स संवाददाता चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के 25 मई को हरियाणा में हुए छठे चरण में मतदान प्रतिशत 64.80 रहा। मतों की गणना चुनाव आयोग के अनुसार देश में 4 जून को होगी। राज्य में मतगणना सुचारू रूप से हो इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ईवीएम स्ट्रांग रूम में दो लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हिट वेव के चलते मतदान प्रतिशतता पिछले चुनाव की अपेक्षा थोड़ी कम रही है। फिर भी हरियाणा के मतदाताओं ने निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न करवाने में आयोग के कर्मचारियों पूरा सहयोग दिया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं ।उन्होंने बताया कि सिरसा 03 लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान प्रतिशतता 69.77 दर्ज की गई और इसमें 13 लाख 51 हजार 932 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया, जिनमें 7 लाख 29 हजार 125 पुरुष, 6 लाख 22 हजार 786 महिला तथा 21 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। जबकि सिरसा में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 37 हजार 689 थी। इसी प्रकार अंबाला 01 लोकसभा क्षेत्र में 13 लाख 44 हजार 503 मतदाताओं ने किया और यहां मतदान प्रतिशत 67.43 दर्ज किया गया, जिनमें 7 लाख 23 हजार 622 पुरुष तथा 6 लाख 20 हजार 875 महिला और 6 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। जबकि अंबाला में मतदाताओं की कुल संख्या 19 लाख 96 हजार 708 थी।   उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र 02 लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 67.01 रहा, जिनमें 6 लाख 36 हजार 532 पुरुष, 5 लाख 65 हजार 857 महिला तथा 12 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जबकि यहां कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 94 हजार 300 थी।  हिसार 04 लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 65.27 रहा, जिनमें 6 लाख 36 हजार 644 पुरुष तथा 5 लाख 32 हजार 137 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। हिसार में 11 लाख 68 हजार 784 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 90 हजार 722 थी। यहां तीन अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जबकि यहां मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 90 हजार 722 थी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि करनाल 05 लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 21 लाख 4 हजार 229 थी, जिनमें से 13 लाख 41 हजार 174 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान प्रतिशत 63.74 रहा। करनाल में 7 लाख 21 हजार 745 पुरुष व 6 लाख 19 हजार 410 महिला मतदाताओं के अलावा 19 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने चुनाव का पर्व-देश का गर्व में भाग लिया। इसी प्रयास सोनीपत 06 लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 63.44 दर्ज हआ और कुल 11 लाख 20 हजार 791 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया, जिनमें 6 लाख 10 हजार 295 पुरुष, 5 लाख 10 हजार 488 महिला तथा 8 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। जबकि यहां मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 66 हजार 624 थी। …

by ND HINDUSTAN

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की गुरुग्राम में प्रेस वार्ता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बौखलाई हुई …

by ND HINDUSTAN

न्यूज़ डेक्स संवाददाताचंडीगढ़/ जींद। सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के 400 …

by ND HINDUSTAN

चुनाव मे अनैतिकता की तमाम हदें पार करने वाली भाजपा उल्टा चोर कोतवाल को डांटे …

by ND HINDUSTAN

सेवा परमो धर्मः‘ को चरितार्थ करती हरियाणा पुलिस एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 22 साल …

by ND HINDUSTAN

एनडी हिंदुस्तान संवाददाता चंडीगढ़। शहर के चर्चित जन सेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता डा. अनीश गर्ग …

by ND HINDUSTAN

न्यूज़ डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र । जिलाधीश एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने रविवार को जारी आदेश …

by ND HINDUSTAN

देश का पहला स्लम फ्री सिटी बनाने का लक्ष्य भाजपा के संकल्प पत्र में चंडीगढ़ …

by ND HINDUSTAN

न्यूज़ डेक्स संवाददाता चंडीगढ़ । चंडीगढ़ भाजपा ने आज कांग्रेस के अभियान “हाथ बदलेगा हालात” …

by ND HINDUSTAN

संसद में हरियाणा की आवाज बुलंद करने के लिए जेजेपी को चुने – दुष्यंत चौटाला …

by ND HINDUSTAN

अब तक 18.56 करोड़ रुपये की नकदी सहित कुल 75.44 करोड़ रुपये की अवैध शराब, …

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?