नकदी बरामद आरोपी पहले भी कई राज्यों में दे चुका ऐसी वारदातों को अंजाम
सीआईए-1 ने की कार्यवाही
एनडी हिन्दुस्तान
अम्बाला । अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी में दर्ज एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करके खाते से बड़ी रकम निकालने के मामले में 16 जुलाई 2025 को सीआईए-1 के सह उप-निरीक्षक निर्मल सिहँ व पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में टीम ने टैक्नीकल संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपी सोनू निवासी बवानी खेड़ा जिला भिवानी वर्तमान पता गणेश कालोनी लाडवा रोड पिपली कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 04 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया था। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी ने बतलाया कि उसने इस प्रकार की कई वारदातों को अंजाम दे दिया है। आरोपी यूपी के एक मामले में जमानत पर है और वह जिला कुरूक्षेत्र में भी ऐसी वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 01 मई 2025 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 19 अप्रैल 2025 को अज्ञात आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड धोखे से बदल कर उसके खाते से एक बड़ी रकम निकाल ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-1 के पुलिस दल को सौंप दी थी।