Home haryana खेलों के मामले में हरियाणा पूरी दुनिया में सबसे आगे- मनीष कुमार ग्रोवर

खेलों के मामले में हरियाणा पूरी दुनिया में सबसे आगे- मनीष कुमार ग्रोवर

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों के स्वास्थ्य पर किया विशेष फोकस

राजीव गांधी खेल परिसर के विकास के लिए करोड़ों रूपए स्वीकृति करने पर मुख्यमंत्री सैनी का जताया आभार

मेजर ध्यानचंद के दिखाए रास्ते पर चलने का किया आह्वïान

एक-एक बच्चे की दिनचर्या का हिस्सा बनें खेल- उपायुक्त सचिन गुप्ता

कहा, लगातार किया जाएगा खेलों का आयोजन

गेंद को हॉकी से पुश करके मैच का किया शुभारंभ

खिलाडिय़ों को दिलाई गई फिट इंडिया की शपथ

पूर्व मंत्री ग्रोवर व डीसी सचिन गुप्ता ने किया तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आज राजीव गांधी खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में राष्ट्रीय खेल दिवस का शुभारंभ हुआ। हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर व उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उपस्थित खिलाडिय़ों तथा नागरिकों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई।
पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर व उपायुक्त सचिन गुप्ता ने ग्राउंड में जाकर खिलाडिय़ों का परिचय लिया और हॉकी से गेंद को पुश करके रोहतक व महम के बीच हॉकी मैच का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मनीष कुमार ग्रोवर ने खिलाडिय़ों से मेजर ध्यानचंद द्वारा दिखाए गए रास्ते का अनुकरण करने का आह्वïान किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद न केवल विश्व के एक अनोखे खिलाड़ी थे बल्कि सच्चे राष्टï्रभक्त थे। पूरी दुनिया में मेजर ध्यानचंद की राष्ट्रभक्ति व राष्ट्र प्रेम की मिसाल है। ग्रोवर ने कहा कि हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जब मैदान पर मेजर ध्यानचंद खेलने उतरते थे तो विरोधियों के पसीने छूट जाते थे, मानों उनके हाथों में कोई जादू था कि उनसे गेंद छीनना और उन्हें गोल से रोकना नामुमकिन सा होता था। उनके खेल को देखकर न सिर्फ भारतीय बल्कि पूरी दुनिया हैरान रह जाती थी।
ग्रोवर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने खेल व खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन के लिए बेहतर खेल नीति को लागू किया है। हरियाणा की खेल नीति की वजह से ही पूरे विश्व में प्रदेश के खिलाडिय़ों का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि भले ही भौगोलिक रूप से हरियाणा छोटा प्रदेश है लेकिन खेलों के मामले में पूरी दुनिया में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस किया है और आह्वान किया है कि मोटापे को कम करने के लिए मैदे का प्रयोग ना करें और तेल का भी कम से कम प्रयोग किया जाए। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और स्वदेशी को अपनाने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए मनीष कुमार गौरव ने कहा कि राजीव गांधी खेल परिसर के विकास के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि खेल जिला के एक-एक बच्चे की दिनचर्या का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि खेल को घर-घर तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अलग से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देने के लिए राजीव गांधी खेल परिसर में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा चूंकि मेजर ध्यानचंद हॉकी के खिलाड़ी थे। इसलिए उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए तीन दिवसीय खेलों की शुरुआत हॉकी के खेल से ही शुरू की गई है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि लगातार दो महीने तक अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जाएगा। मकसद यही है कि एक-एक बच्चे को खेलों के साथ जोड़ा जाए ताकि उनका मानसिक व शारीरिक रूप से विकास हो सके। खेल विभाग की उपनिदेशक सुनीता खत्री ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, खेल विभाग के उपनिदेशक सुरजीत नरवाल, जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह व भाजपा नेता विकास बंसल आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?