Home Kurukshetra News गीता के आदर्शों से प्रेरित होकर नेताजी ने 30 दिसंबर 1943 को फहराया था स्वतंत्र भारत का ध्वज

गीता के आदर्शों से प्रेरित होकर नेताजी ने 30 दिसंबर 1943 को फहराया था स्वतंत्र भारत का ध्वज

by ND HINDUSTAN
0 comment

डॉ. आर.के. जांगड़ा ने नारनौल कार्यक्रम में नेताजी के पराक्रम को किया नमन

आजाद हिंद फौज के शूरवीरों को श्रद्धांजलि और राष्ट्रवाद पर संकल्प

युवाओं में “राष्ट्र पहले” की चेतना जागृत करने का आह्वान

वीरांगना गिंदोरी देवी (105) को भावपूर्ण नमन

एनडी हिंदुस्तान

नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क स्मारक पर “एक दिया देश की आजादी के महानायकों मिशन” के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा ने बताया कि नेताजी ने गीता के आदर्शों से प्रेरित होकर 30 दिसंबर 1943 को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में स्वतंत्र भारत का ध्वज फहराकर अस्थायी सरकार का गठन किया था। शिक्षाविद् सुभाष कश्यप, प्रो. डॉ. जया शर्मा, अभिषेक और कप्तान आर.सी. चौधरी ने नेताजी के साहस, राष्ट्रवाद और अनुशासन को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में आजाद हिंद फौज के सेनानी जयमल की वीरांगना गिंदोरी देवी (105) को नमन किया गया। यहां जय शर्मा, सरोज कश्यप, सुभाष कश्यप, राकेश सोनी, देव शर्मा, शिवम शिवा, रामानंद सोनी, मुकेश सोनी, लोकेश सैनी, ईश्वर सिंह, जय सिंह सैनी, सुरेश सोनी, राजेंद्र कुमार, जगराम सिंह, सतीश वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?