Home Kurukshetra News ज्योतिसर अनुभव केन्द्र में महाभारत के हर लम्हें को जीवंत करने का किया गया है अनोखा प्रयास:विश्राम कुमार मीणा

ज्योतिसर अनुभव केन्द्र में महाभारत के हर लम्हें को जीवंत करने का किया गया है अनोखा प्रयास:विश्राम कुमार मीणा

by ND HINDUSTAN
0 comment

देश विदेश के पर्यटकों को जरूर देखना चाहिए ज्योतिसर अनुभव केंद्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं मन की बात कार्यक्रम में की ज्योतिसर अनुभव केन्द्र की तारीफ

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ज्योतिसर अनुभव केंद्र में महाभारत के हर लम्हें को डिजिटल तकनीकी के माध्यम से जीवंत करने का अनोखा प्रयास किया गया है। इस अनुभव केन्द्र में कुरुक्षेत्र 48 कोस के तीर्थों का भी वर्णन जानने को मिलेगा। इस अनुभव केन्द्र को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक पहुंच रहे है।उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के साथ-साथ देश भर में ज्योतिसर अनुभव केन्द्र की तारीफ की है। इस ज्योतिसर अनुभव केन्द्र में 5 ब्लॉक बनाए गए है और हर ब्लॉक में आधुनिकतम तकनीकी का प्रयोग करके कुरुक्षेत्र के 48 कोस के तीर्थों तथा महाभारत के अहम लम्हों के साथ-साथ गीता उपदेशों के बारे में अनोखे अंदाज में दिखाने का प्रयास किया गया है। इस भव्य संग्रहालय को देखने के लिए रोजाना वीवीआईपी लोगों के साथ-साथ विद्यार्थी और देश विदेश से पर्यटक पहुंच रहे है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की टिकट की राशि को कम करने के लिए पर्यटन विभाग के पास एक प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव में विद्यार्थियों की टिकट की राशि 200 रुपए से कम करके 50 रुपए की गई थी। सरकार ने प्रशासन के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए विद्यार्थियों की टिकट राशि 200 रुपए की बजाए 50 रुपए कर दी है। इसके अलावा पर्यटन विभाग ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की टिकट निशुल्क रखी है और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए वीक डेज सोमवार से शुक्रवार तक 100 रुपए प्रति विद्यार्थी और विकेंड शनिवार व रविवार को 150 रुपए प्रति विद्यार्थी टिकट की दर निर्धारित की है।उन्होंने कहा कि अन्य भारतीय नागरिकों के लिए वीक डेज में 200 रुपए प्रति व्यक्ति और विकेंड पर 250 रुपए प्रति व्यक्ति तथा विदेशी नागरिकों के लिए विके डेज में 500 रुपए प्रति व्यक्ति तथा वीकेंड पर 600 रुपए प्रति व्यक्ति की टिकट निर्धारित की है। उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूल या कॉलेज का आई कार्ड दिखाना होगा तथा विद्यार्थी आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड भी दिखा सकते है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि इस भव्य अनुभव केन्द्र का अवलोकन जरूर करे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?