कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन के आवास पर आयोजित
पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख फसल पर्व
भारतीय संस्कृति और विविधता का प्रतीक
एनडी हिंदुस्तान
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल उत्सव की झलकियां साझा कीं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट के माध्यम से कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह उत्सव भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं को दर्शाता है। पोंगल तमिल समाज का प्रमुख फसल पर्व है, जो कृतज्ञता, समृद्धि और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों की झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को पोंगल की शुभकामनाएं भी दीं।