न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट की प्रोफेसर डॉ. मंजूला चौधरी के डीन एकेडमिक अफेयर्स के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। लोकसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि प्रो. मंजूला चौधरी के डीन अकेडमिक अफेयर्स का कार्यकाल 22 फरवरी को पूर्ण हो रहा था। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार प्रो. मंजूला चौधरी अब 23 फरवरी से आगामी एक वर्ष के लिए डीन एकेडमिक अफेयर का कार्यभार संभालेंगी। इस नियुक्ति पर प्रोफसर मंजुला चौधरी ने कुलपति प्रोफसर सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त किया।