सीएम विंडो की शिकायतों को गम्भीरता से ले अधिकारी
आगामी 2 दिनों के अंदर लम्बित शिकायतों का समाधान करने के दिए आदेश
जिले की कोई भी शिकायत नहीं होनी चाहिए ओवर डयू
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। 16 मार्च अतिरिक्त उपायुक्त प्रीति ने कहा कि अंतोदय सरल पोर्टल पर कुरुक्षेत्र जिले ने आरटीएस स्कोर 9.7 प्रतिशत लेकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस पोर्टल पर सभी अधिकारी सराहनीय कार्य कर रहे है। इस पोर्टल पर अभी भी जितनी शिकायते लम्बित है, उनका शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जाए ताकि आरटीएस स्कोर में ओर अधिक सुधार लाया जा सके। इतना ही नहीं अधिकारी सीएम विंडो की शिकायतों को गम्भीरता से ले और इस पोर्टल पर जितनी भी शिकायते ओवर डयू है, उनका समाधान आगामी 2 दिन में करना सुनिश्चित किया जाए।
इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। वे मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में सीएम विंडो, अंतोदय सरल पोर्टल, सोशल मीडिया से सम्बन्धित शिकायतों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रही थी। इससे पहले एडीसी प्रीति ने सभी विभागों से सम्बन्धित सीएम विंडों की शिकायतों के समाधान को लेकर फीडबैक रिपोर्ट हासिल की। इस फीडबैक के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक्शन टेकन रिपोर्ट को सही तरीके से बनाया जाए ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ठ हो सके।
सीएम विंडों से सम्बन्धित शिकायतों को लेकर पंचायत विभाग के अधिकारी गम्भीरता से काम करे और जितनी भी शिकायते लम्बित पड़ी है उनको आगामी 2 दिनों के अंदर निपटाना सुनिश्चित करे। इसके साथ ही जिला राजस्व अधिकारी डा. चांदी राम चौधरी को तहसीलदारों के माध्यम से दो दिन के अंदर सीएम विंडों से सम्बन्धित शिकातयों की निशानदेही करवाने के बाद रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करे।